
राष्ट्रकुल खेल 2022 के हाकी का रजत जीतने वाली टीम इंडिया के सितारे ललित का गृहनगर में स्वागत
वाराणसी. शहर की मेधा, शहर की शान, टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के बाद बर्मिंघम राष्ट्रकुल खेलों (Commonwealth Games 2022) में हाकी का रजत पदक जीतने वाली भारतीय हाकी टीम की जीत के सूत्रधारों में एक ललित उपाध्याय का आज रविवार को अपने गृह नगर काशी में आगमन हुआ। उनका प्लेन जैसे ही बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, और वो जैसे ही टर्मिनल भवन के बाहर निकले लोगों ने माला पहना कर और बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया।
लीग मुकाबलों से लेकर सेमीफाइनल तक के जीत के सफर में ललित का रहा विशेष योगदान
बता दें कि भारतीय हाकी टीम लीग मुकाबलों में अजेय रही तो ललित उपाध्याय का उसमें बड़ा योगदान रहा। सेमीफाइनल में भी उन्होंने अपने स्टिक वर्क कौशल का बखूबी इस्तेमाल किया। लीग मुकाबलों से लेकर सेमीफाइनल तक के दौर में अनेक पेनाल्टी कार्नर दिलाए। एकाध मैचों को छोड़ दें उन्होंने खुद भी शानदार गोल दागे। ऐसे में पूरा देश उन पर नाज कर रहा है तो उनके गृहनगर काशी वाले तो पहले से ही इस कला में माहिर माने जाते हैं, वो भला अपने नायक का स्वागत करने से कैसे चूक जाते।
तिरंगे संग जोरदार खैरमकदम
ललित उपाध्याय दिल्ली से एयर इंडिया के विमान से दोपहर बाद एयरपोर्ट पर पहुंचे। उनके टर्मिनल भवन से बाहर निकलते ही उनके चाहने वालों ने तिरगे के संग माल्यार्पण कर उनका जोरदार खैरममकदम किया। भारत माता के जयकारे से एयरपोर्ट परिसर गूंजायमान हो उठा। एयरपोर्ट से वो सीधे यूपी कॉलेज पहंचे और परिसर स्थित राजर्षि उदय प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद घर रवाना हो गए।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर हॉकी कोच परमानंद मिश्रा, विपिन सिंह, सतीश उपाध्याय, अमित, लक्ष्मी शंकर यादव, जगदीश सजदा, सुनील सेठ सहित कई अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भी मौजूद रहे।
Published on:
14 Aug 2022 04:54 pm
