4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब खुले आसमान से देख सकेंगे काशी, मिलेगा एयर बैलून राइड का मजा, रेट और बुकिंग का ये होगा सिस्टम

  Hot Air Balloon ride in Varanasi: टेंट सिटी के साथ अब एयर बैलून राइड का मजा भी वाराणसी में मिलेगा।अब गंगा दर्शन को खुले आसमान से कराने की तैयारी वाराणसी प्रशाशन ने की है। इसके लिए बुकिंग, समय, ऊंचाई और कीमत की जानकारी नीचे दी गई है।  

less than 1 minute read
Google source verification
Hot air balloon ride in varanasi soon to start with tent city rates and booking process

Hot Air Balloon ride in Varanasi: टेंट सिटी के साथ अब एयर बैलून राइड का मजा भी वाराणसी में मिलेगा। अब गंगा दर्शन को खुले आसमान से कराने की तैयारी वाराणसी प्रशाशन ने की है। वाराणसी के बेस डोमरी में इसका हब बनाया जाएगा। यहां से ही बैलून उड़ान भरेंगे और पर्यटकों को काशी दर्शन का भव्य दर्शन हो पाएगा।

वाराणसी विकास प्राधिकरण और पर्यटन विभाग में इसको लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है।

नवंबर से पर्यटन विभाग इस उड़ान की तैयारी में है। पर्यटन निदेशक राजेंद्र कुमार ने बताया कि वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसका कोई निर्धारित दिन नहीं होगा बल्कि नियमित तौर पर एयर बैलून फेस्टिवल का आयोजन किया जा सकता है।

इस योजना के तहत 12 बैलून तैयार किए जाएंगे। ये बैलून 100 से ज्यादा बार उड़ान भरेंगे। जमीन से करीब 400 से 500 फीट ऊंचे उड़कर ये बैलून काशी और गंगा दर्शन करवाएंगे। एक बैलून में 20 से 25 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इसके लिए 12 किलोमीटर रेंज का एरिया चिह्नित किया गया है। बैलून की उड़ान और सुरक्षित लैंडिंग के लिए क्रू मेंबर तैनात रहने के साथ ही बैलून उड़ाने के लिए एक दर्जन देशी-विदेशी प्रशिक्षित पायलट होंगे।