
कोहरे की चादर में लिपटी हुई सुबह, शीतलहर का प्रभाव अब होगा कम
वाराणसी। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी ने मैदानी क्षेत्रों में पारा लुढ़का दिया है। ठंड का प्रकोप बढ़ा है। IMD ने अगले 72 घण्टों के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में डेन्स कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अब शीतलहर के कम होने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी मंडल सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में अब सर्द हवाएं कम चलेंगी। वाराणसी मंडल में इस समय 3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। यह हवा दो दिन पहले तक 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। वहीं पश्चिमी विक्षोभ से बूंदा-बांदी का पूर्वानुमान है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम होगा शीतलहर का प्रकोप
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिलहाल शीतलहर का प्रकोप कम होने वाला है। यहां कोहरा छाया रह सकता है और आसमान में बादल भी रहेंगे। IMD के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय हिमालय क्षेत्र में बना हुआ है, जिससे मैदानीं इलाकों में बादल भी है। यह पश्चिमी विक्षोभ 42° उत्तरी अक्षांश 51° पूर्वी देशांतर और 20° उत्तरी अक्षांश 60° पूर्वी देशांतर में मौजूद है। यह बारिश भी करवा सकता है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित वाराणसी मंडल में सर्द हवाओं की रफ्तार कम हुई है जिससे शीतलहर का प्रकोप कम होगा।
वाराणसी मंडल में आज का तापमान
वाराणसी मंडल के जिलों वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर के कुछ इलाकों में सुबह कोहरे के चादर में लिपटी हुई; हुई। सुबह बादल भी छाए हुए हैं जिससे अभी सूरज की रौशनी नहीं दिखाई दी है। वाराणसी में आईएमडी के अनुसार 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री जाने का फोरकास्ट है। इसके अलावा कोहरे और धुंध के साथ बादलों की आवजाही का पूर्वानुमान है। वहीं वाराणसी शहर में सुबह 8 बजे का तापमान 13 डिग्री था और हवा 3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। चंदौली में भी सुबह 8 बजे का तापमान 13 डिग्री था और हवा 3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। गाजीपुर में 14 डिग्री तापमान और हवा 3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। वहीं जौनपुर में तापमान 12 डिग्री था, जबकि हवा भी 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। यहां आसमान साफ है।
Updated on:
23 Dec 2023 08:20 am
Published on:
23 Dec 2023 08:09 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
