
बदलने वाला है मौसम, होगी बारिश या चलेगी शीतलहर? जानिए अपने जिले का हाल
Imd weather forecast भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों में मौसम में जबरदस्त परिवर्तन देखने को मिल सकता है। एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ बारिश करवा सकता है तो बुधवार के बाद से शीतलहर चलना शुरू हो सकती है। वहीं IMD के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को पूर्वी और पश्चिमी कोहरे का Alert था ऐसे में कई जिलों में सुबह की शुरुआत कोहरे के चादर में लिपटी हुई शुरू हुई है। ऐसे वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली के मौसम में भी जबरस्त परिवर्तन देखने को मिल रहा है। वाराणसी में सुबह सात बजे 19 डिग्री तापमान था और हवा 2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। यहां दोपहर बाद आज भी बारिश की संभावना है।
पहाड़ों पर हिमपात ने बदल दिया मौसम
पहाड़ों पर लगातार हिमपात ने मैदानी क्षेत्र का मौसम अचानक से बदल दिया है। ठिठुरन बढ़ने के साथ ही शनिवार से कोहरा गिरना शुरू हो गया है। सुबह विजब्लीटी ना के बराबर थी। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आने वाले 72 घंटों में मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आ सकता है और हल्की बारश के साथ ही साथ शीतलहर चल सकती है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 15 जिलों में कोहरा का Yellow Alert भी जारी किया है।
वाराणसी में आज का तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार वाराणसी में शनिवार को आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी जो कुछ समय के लिए हल्की बूंदा-बांदी भी करवाएंगे। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। वहीं हवाएं 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक चल सकती हैं। ऐसे में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा।
चंदौली में आज का तापमान
IMD के अनुसार चंदौली में शनिवार को आसमान में बादल छाया रहेगा। चंदौली के ज्यादातर इलाकों में सुबह कोहरे की चादर में लिपटी हुई है। यहां न्यूनतम तापमान शनिवार को 17 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने का पूर्वानुमान IMD का है। इसके अलावा यहां बारिश का भी Forecast है। ऐसे में यहां भी ठंड बढ़ेगी। चंदौली में सुबह सात बजे 3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी।
जौनपुर में आज का तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जौनपुर जनपद में शनिवार को सुबह 5 बजे न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तह जो दिन में बढ़कर 17 डिग्री तक जाने का पूर्वानुमान है। सुबह सात बजे न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री था। यहां सुबह आसमानों में बदल छाए हुए हैं और हवा 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है।
गाजीपुर में आज का तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार गाजीपुर में मौसम साफ है। यहां कोहरे का कोई असर नहीं है और ना ही बादल हैं। आईएमडी के अनुसार यहां न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 27 रहने की उम्मीद है। शाम यह घटकर 14 डिग्री पर जाने की उम्मीद है। सुबह सात बजे गाजीपुर में भी 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रहीं थी, जो शीतलहर का एहसास करवा रहीं थीं।
Published on:
02 Dec 2023 07:47 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
