25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Weather Update: 24 घंटे सताएगा कोहरे का कहर, IMD ने किया Alert, शाम होते ही लुढ़क गया पारा

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मैदानी इलाकों में हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर शुरू हो गया है। इसके आलावा कोहरे से लोग परेशान हैं। IMD ने अगले 24 घंटे के लिए कोहरे के कहर का Alert जारी किया है।

2 min read
Google source verification
Fog Alert in UP.jpg

24 घंटे सताएगा कोहरे का कहर, IMD ने किया Alert, शाम होते ही लुढ़क गया पारा

IMD Weather Update: हिमालय से सटे क्षेत्रों में लगातार भारी बर्फबारी हो रही है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। वहीं सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ लगातार बारिश करवा रहा है और आसमान में काले बादलों का डेरा है। वहीं IMD ने अगले 24 घंटे के लिए एक बार फिर घने कोहरे का Alert जारी किया है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2 दिसंबर तक कोहरे के कहर का Alert जारी है। वहीं बारिश से मौसम में ठंड बढ़ गई है। तेज हवाओं के साथ ही साथ शाम होते ही पारा लुढ़क जा रहा है और लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। सड़कों पर लोग आग तापते भी देखे जा रहे हैं। वहीं तेज हवाओं ने रात के तापमान में ठंड बढ़ा दी है।

कोहरे का Alert

सर्दियों में कोहरा और धुंध आम बात है, पर उत्तर प्रदेश में अचानक बदल मौसम के बाद IMD ने Fog Alert जारी किया है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फॉग का अलर्ट है। ऐसे में IMD ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही बारिश ने मौसम को बदल दिया है। रात में तापामन 14 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। वहीं दिन 24 डिग्री तक रह रहा है। 10 डिग्री की गिरावट से रात में अचानक ठंड बढ़ जा रही है। ऐसे में IMD ने लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी जारी की है।

वाराणसी में तापमान

वाराणसी मंडल में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर में भी ठंड बढ़ गई है। वहीं हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर भी खुशी की लहर है, पर यही बारिश यदि अधिक हुई तो किसानों की दिक्कतें बढ़ेंगीं। वाराणसी में दिन में तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया जो इस समय 18 डिग्री पर पहुंच गया है और रात गहराते ही इसके 14 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। वाराणसी में 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है।