
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य गुरूवार को वाराणसी पहुंचे। वहां पर उन्होंने मीडिया से बात करते हए एक बार फिर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनसे बोलिए कि एक बार बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन कर आए। उनको सदबुद्धि मिल जाएगी। बात-बात पर ट्विट करके टेंट सिटी और काशी के पर्यटन का मजाक न उड़ाए।
उसके बाद मीडिया ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के लगे आरोप पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं पहलवान नहीं हूं। फेडरेशन के बारे में मैं कुछ नहीं जानता हूं। यह मामला देश से जुड़ा है। केंद्र सरकार का है।"
“राहुल को भारत जानने की यात्रा करनी चाहिए”
केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ तंज कसा। उन्होंने कहा कि "2024 चुनाव में बीजेपी को 400 से ज्यादा सीटें मिलने वाली है। राहुल गांधी एक ऐसे परिवार में जन्म लिया, जिसने देश में परिवारवाद को बढ़ावा दिया। जिनको देश के बारे में जानकारी नहीं है। भारत जोड़ों से अच्छा उन्हें भारत को जानने की यात्रा निकालना चाहिए।
जेपी नड्डा पहुंचे वाराणसी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच गए हैं। शाम को साढ़े 7 बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नड्डा की फ्लाइट लैंड की। उनकी अगवानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने की।
Updated on:
19 Jan 2023 09:20 pm
Published on:
19 Jan 2023 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
