26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम के जन्मदिन पर 111 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को नगर निगम की ओर से खास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर जलकल परिसर में कुल 111 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

पीएम मोदी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को नगर निगम की ओर से खास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर जलकल परिसर में कुल 111 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। यह जानकारी मेयर अशोक कुमार तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पीएम के जन्मदिन पर 75 किलो का केक भी काटा जाएगा।

75 किलो का केक भी काटा जाएगा

मेयर ने बताया कि पहली बार नगर निगम की ओर से पीएम के जन्मदिन पर ऐसी योजनाओं को जनता को समर्पित किया जा रहा है, जिनसे शहर की सुविधाओं में सुधार होगा। इसमें 383 सड़क निर्माण, मरम्मत और जलनिकासी के काम शामिल हैं, जो शहर के 8 जोन और 5 विधानसभा क्षेत्रों में किए जाएंगे। इन कार्यों पर करीब 63.76 करोड़ रुपये खर्च होंगे और लगभग 65 किलोमीटर लंबाई में सड़कें बनाई या सुधारी जाएंगी।

इसके अलावा, शहर में प्राइमरी कलेक्शन के लिए 8 ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण, 75 कुओं की सफाई और मरम्मत, पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे 30 लोगों की क्षमता वाला शेल्टर होम बनाया जाएगा। साथ ही, कुत्तों के लिए घर बैठे पंजीकरण की सुविधा, सचल पशु बंदी वाहन और एबीसी सेंटर में बंध्याकरण की क्षमता बढ़ाने की योजना भी शामिल है।

रुद्राक्ष में कजरी महोत्सव

मेयर ने बताया कि 16 सितंबर को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में शाम 6 बजे से कजरी महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें लोक गायिका पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, रागिनी चंद्रा और प्रियंका चौहान अपनी प्रस्तुति देंगी। इस कार्यक्रम का आयोजन शहर की 9 संस्थाओं की ओर से किया जा रहा है और नगर निगम इसमें सहयोग करेगा। मेयर ने कहा कि आगे से हर साल 16 सितंबर को कजरी महोत्सव मनाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग