
Varanasi News
Varanasi News: महाराष्ट्र सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के सम्बंधित ठिकानों पर Income tax Department ने चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी छापेमारी चल रही है। इनकम टैक्स की टीम इस समय विनायका प्लाजा मलदहिया में विनायका निर्माण प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर में जरूरी कागजात और लैपटॉप और कम्प्युटर खंगाल रही है। इसके साथ ही साथ ही आयकर विभाग की टीम ने मुंबई और दिल्ली में भी कई ठिकानों पर रेड मारी है।
आयकर विभाग ने की छापेमारी
शहर के मलदहिया चौराहे पर स्थित विनायका प्लाजा में बने विनायका निर्माण प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में शाम 7 बजे से इनकम टैक्स की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सूत्रों की मानें तो मामला टैक्स चोरी के साथ ही साथ विदेश से आए धन का भी है, जिसकी जांच की जा रही है। कार्रवाई देर रात तक चल सकती है। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मुस्तैद है। बता दें कि अबू आजमी के यहां साल 2022 में भी आईटी की रेड पड़ी थी जिसमें इनकम टैक्स को आय का ब्यौरा नहीं दे पाए थे।
अबू आसिम के करीबी अभिनव पांडे का है ऑफिस
सूत्रों की माने तो वीआयका पलजा के थर्ड फ्लोर पर स्थित यह ऑफिस अबू आसिम आजमी के करीबी अभिनव पांडे का है। अबू आजमी के समस्त प्रकार के वित्तीय लेनदेन की देखरेख इसी कार्यालय से होती है। इनकम टैक्स की टीम ने पहुंचते साथ सभी एम्प्लाई को बहार जाने पर रोक लगाईं और सभी के जब्त कर सबकी जांच की जा रही है। इसके आलावा सभी फाइलों को भी इनकम टैक्स ने तलब किया है।
Published on:
05 Oct 2023 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
