वाराणसी। शिवपुर थानाक्षेत्र लूट की घटना का वाराणसी पुलिस ने सफल अनावरण किया। पुलिस ने मुखबिर की सहायता से शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों के पास से दो चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा, और एक किलो 8 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पकड़ा गया एक शातिर अपराधी इंटरनेशनल फुटलाब प्लेयर है और सेना से रिटायर्ड है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।