31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बगैर जाने किया योग तो फायदे कम नुकसान ज्यादा

योग करने का सही तरीका और समय व अवधि की जानकारी होना बेहद जरूरी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 21 Jun 2021, 9:30 PM IST

yoga

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

वाराणसी. योग करने के बड़े फायदे हैं, पर इसकी जानकारी होनी जरूरी है। बिना जानकारी के योग किया तो यह उसी तरह नुकसान पहुंचा सकता है जैसे दवास का साइड इफेक्ट होता है। प्रणायाम से लेकर कितने ही आसन हैं जिनको करने का सही तरीका बेहद जरूरी है। इसके अलावा यह भी बहुत मायने रखता है कि कौन सा आसन या प्राणायाम कब और कितनी देर तक करना चाहिये। योग विशेषज्ञ बताते हैं कि जानकारी के साथ योग करने के फायदे हैं, लेकिन बिना जानकारी के इसे करने से क्या लाभ। बल्कि नुकसान हो सकता है।

योग का सही तरीका और टाइमिंग बेहद जरूरी है। जैसे प्राणायाम सुर्योदय के पहले ओर सूर्यास्त के बाद ही करना चाहिये। सुबह के समय हवा में ऑक्सीजन अधिक मात्रा में रहता है। अगर आप योग करने जा रहे हैं तो इसकी टाइमिंग का खयाल रखें। सुबह शौच से आने के कम से कम 20 से 25 मिनट बाद ही योग शुरू करें। इसके अलवा योग करने के बाद तुरंत कुछ नहीं खाना चाहिये। योग करने के कम से कम 20 से 25 मिनट बाद ही कुछ खाएं। इसके अलावा बीमार लोगों को कई बातों का खास खयाल रखना चाहिये। हार्ट पेंशेंट, ब्लड प्रेशर व पेट में गैस के रोगियों को प्राणायाम धीरे-धीरे करना चाहिये।


रोगियों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिये। योग विशेषज्ञ बताते हैं कि योग खुले स्थान पर करना ज्यादा फायरेमंद होता है। योग कम करने से कोई फायदा तो नहीं हैं हां ज्यादा योग कर लेने से नुकसान हो सकता है। बीपी, अल्सर, कोलाइटिस, कोलस्ट्राल के मरीज अगर अधिक योग कर रहे हैं तो उन्हें नुकसान हो सकता है।