पत्रिका से बातचीत में बसपा संगठन के लिए काम करने वाले गाजीपुर अरूण भारती कहते हैं कि उन्हे इस बात का डर है कि राजनीति बाजीगरी में कहीं बहन जी अकेली न पड़ जायें। क्यूंकि फूलपुर और गोरखपुर के चुनाव में जिस, तरीके से सपा और बसपा ने एकता दिखाकर भाजपा को हराया है उससे लगता है कि आने वाले समय में भी हमारी एकता भाजपा को सत्ता से दूर कर सकती है। लेकिन अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ जोगी से हाथ मिलाना। व यूपी में सपा के साथ गठबंधन को लेकर कोई फैसला अभी तक न कर पाना ये बताता है कि उनकी महत्वाकांक्षा का खामियाजा बसपा के मूल वोटरों को उठाना पड़ सकता है।