scriptउन्नाव पीड़त को न्याय के लिए PM मोदी के गोद लिए गांव नागेपुर की महिलाएं सड़क पर, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | justice for Unnao victim Rajepur Women on road | Patrika News
वाराणसी

उन्नाव पीड़त को न्याय के लिए PM मोदी के गोद लिए गांव नागेपुर की महिलाएं सड़क पर, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

-उन्नाव पीड़ित के लिए मुह पर काली पट्टी बांधकर जताया रोष -यूपी सरकार पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप-प्रधानमंत्री से लगायी न्याय और सुरक्षा की गुहार

वाराणसीJul 31, 2019 / 05:42 pm

Ajay Chaturvedi

उन्नाव पीड़ित को न्याय के लिए पीएम मोदी के गोद लिए गांव की महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

उन्नाव पीड़ित को न्याय के लिए पीएम मोदी के गोद लिए गांव की महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

मिर्जामुराद/वाराणसी. उन्नाव रेप पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नागेपुर की महिलाओं ने बुधवार को मुंह पर काली पट्टी बांध कर निकाली रैली, किया प्रदर्शन। उत्तर प्रदेश सरकार पर लगाया आरोपी विधायक को संरक्षण देने का आरोप। कहा कि प्रदेश में महिलाओं व युवतियों के साथ हिंसा व बलात्कार की घटना दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार है कि हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
लोक समिति के तत्वावधान में बुधवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर की महिलाओं और युवितयों ने महिलाओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आरोपीयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित को न्याय दिलाने और उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा की गुहार लगाई।
उन्नाव पीड़ित को न्याय के लिए पीएम मोदी के गोद लिए गांव की महिलाओं का विरोध प्रदर्शन
बता दें कि उन्नाव में एक लड़की का बलात्कार हुआ था। लड़की के साथ बलात्कार करने के मामले में वर्तमान विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आरोपित है, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। बावजूद इसके विधायक पर कोई ठोस कार्रवाई नही हो पाई। कुछ दिन पहले साजिशन लड़की के पिता की हत्या करवा दी गई। लड़की के चाचा को फ़र्ज़ी मुकदमे में फसाकर जेल में भेज दिया गया। अभी दो दिन पहले लड़की व उसके परिवार वालो तथा वकील की साजिशन हत्या का प्रयास किया गया। रविवार को पीड़ित और परिवार रायबरेली जेल में बंद चाचा से मिलने जा रहा था, तभी रास्ते में एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसमें इस केस के दो अहम गवाह चाची और मौसी की मौत हो गई। पीड़ित और गाड़ी चला रहा वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित ने सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़ित को वेंटीलेटर पर रखा गया है। जहां वो ज़िंदगी और मौत से जूझ रही है।
ये भी पढें-Unnao Rape victim Issue- बीएचयू के छात्रों ने जताया विरोध, उठा BHU की शोध छात्रा के उत्पीड़न का भी मामला

महिलाओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि कैसे नाक के नीचे से ये घटना को अंजाम दिया जाता है और प्रशासन मूकदर्शक बनकर देखता रहता है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए।
लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि उन्नाव के रेप आरोपी अभियुक्त विधायक के इशारे पर हुई कथित दुर्घटना में रेप पीड़ित को पूरे परिवार सहित मारने की दुस्साहसिक घटना बहुत गंभीर है। शासन ऐसे पीड़ितों को संरक्षण देने की बजाय आरोपियों को बचाने में जुटा है।
धरना- प्रदर्शन, रैली में सरिता, अनीता सोनी, राजकुमारी, मैनम बानो, बेबी, प्रेमा, राजकुमारी, मधुबाला, मनजीता, विद्या, समां बानो, अमित, चन्द्रकला, सुनील, रामबचन, पंचमुखी, श्यामसुंदर, आशा आदि शामिल रहे।

Home / Varanasi / उन्नाव पीड़त को न्याय के लिए PM मोदी के गोद लिए गांव नागेपुर की महिलाएं सड़क पर, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो