
नागपंचमी पर कुश्ती के दांव-पेच दिखाती महिला पहलवान
वाराणसी. नाग पंचमी के अवसर पर सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 7:00 बजे से ही महिला कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हो गई। ऐसे ही गोस्वामी तुलसीदास अखाड़े पर भी महिला पहलवानों ने जलवा दिखाया। बता दें कि गोस्वामी तुलसीदास खुद भी अखाड़ा जाते रहे और रियाज करते रहे। उसी अखाड़े में नागपंची के मौके पर काशी की बेटियां ने कुश्ती- दंगल के दांव-पेच दिखाती नजर आईं। यहां ये भी बता दें कि गोस्वामी तुलसीदास का अखाड़ा हो या स्टेडियम अथवा अन्य अखा़ड़े आज पूरी तरह से गुलजार हैं।
संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई कुश्ती प्रतियोगिता के परिणाम
संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में तनीषा राय, अखाड़ा सजोई ने सौम्या यादव, सिगरा को हराया, नेहा पाल सजोई ने रवीना कुमारी सिगरा को हराया। सुचिता यादव, सिगरा ने राजनंदनी, सजोई को हराया, समता यादव, सिगरा ने रंजना पाल, सजोई को हराया। प्राची पटेल, सजोई ने खुशबू कुमारी, सिगरा को हराया। प्रीति पटेल, सजोई ने रौनक कुमार, सिगरा को हराया। खुशबू पटेल, सिगरा ने रंजना यादव, गया सेठ को हराया। विजयलक्ष्मी, सिगरा ने अमृता यादव, शिवपुर को हराया। दीक्षा पाल सजोई ने शशी पटेल, सिगरा को तो वैष्णवी सिगरा ने कोमल सोनकर चिलबिलवां को पटखनी दी। अंदरी पटेल, सिगरा ने आयुष प्रजापति, सजोई को, सरिता राय बीएचयू ने खुशबू पटेल सिगरा को और आखिरी और सबसे बड़ी कुश्ती में अक्षय यादव, भारतीय सेना 7 गार्ड ने मोहित यादव सिगरा को हराया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जावेद पहलवान, आस्था वर्मा, आलोक पहलवान, मनीष यादव, रितिक यादव, आदि ने निभाई।
स्टेट चैंपियन अभिषेक यादव और रामाश्रय का हुआ सम्मान
इस मौके पर स्टेट चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभिषेक यादव सोनू और स्टेट चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले रामाश्रय यादव को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
स्टेडियम में हुई कुश्ती प्रतियोगिता की विजेता महिला पहलवानों को महानगर समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ ओपी सिंह वं दिनेश कुमार कालरा, संयोजक, सुशासन तथा केंद्र राज्य शासकीय समन्वय विभाग काशी क्षेत्र भाजपा और विशिष्ट अतिथि तैराकी के सचिव शंभू प्रसाद व रविंदर यादव कालिया, विजय यादव प्रधान, राजू यादव समाजसेवी, पिंटू यादव समाजसेवी, विक्रम यादव,कन्हाई दादा,एवं कृपा शंकर तिवारी, आदि ने सम्मानित किया। सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान विनोद चौधरी कुश्ती प्रशिक्षक वाराणसी ने किया।
गोस्वामी तुलसी घाट के स्वामीनाथ अखाड़े में बेटियों ने कुश्ती के दांवपेच दिखाए
उधर कुश्ती महज लड़कों का खेल है की पुरानी रवायत को तोड़ते हुए गोस्वामी तुलसी घाट के स्वामीनाथ अखाड़े में बेटियों ने कुश्ती के दांवपेच दिखा कर लोगों की वाहवाही लूटी। दरअसल यहां रोजाना सुबह-शाम दो घंटे महिला पहलवान अभ्यास करती हैं। विगत 3 साल में दर्जनों महिला पहलवान इस अखाड़े से निकलकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपने दांव आजमा चुकी हैं।
अखाड़े पर वार्षिक कुश्ती कौशल का प्रदर्शन
संकट मोचन मंदिर के महंत और अखाड़े के संचाल प्रोफेसर विश्वंभर नाथ मिश्रा ने कहा कि आज नागपंचमी का दिन है। यहां पर अखाड़े का वार्षिक मीट आयोजित किया गया। संकट मोचन मंदिर से हनुमान जी का विग्रह ला कर पूजा की गई। इसके बाद जो भी लड़की-लड़के यहां ट्रेनिंग ले रहे हैं, उन्होंने कुश्ती पहलवानी के दांव-पेच का प्रदर्शन किया। बताया कि इस प्रदर्शन का मकसद, पहलवानों की कमजोरी को जान कर उसे दूर करना है ताकि उनकी उस कमी को दूर कर बाहर भेजा जा सके।
Published on:
02 Aug 2022 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
