
काशी विश्वनाथ मंदिर
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
वाराणसी. महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) के मौके पर एक बार फिर काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) में दर्शन-पूजन की व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। इस दौरान उमड़ने वाली श्रद्घालुओं भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने जहां इस बात के लिये कई सारे इंतजाम किये हैं कि श्रद्घालुओं को की सुविधा और कोरोना प्रोटोकाॅल को देखते हुए कुछ प्रतिबंध भी लगाए हैं ताकि सबकुछ सुचारू रूप से संपन्न हो सके और किसी को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की तकलीफ न हो। इस बार सिर्फ झांकी दर्शन किया जा सकेगा, स्पर्श दर्शन की इजाजत नहीं होगी। एलईडी स्क्रीन पर जगह-जगह लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा और साउंड सिस्टम से जानकारियां लगातार प्रसारित की जाती रहेंगी। राजघाट पर तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक और मंदिर प्रशासन से बातचीत के बाद महाशिवरात्रि के लिये व्यवस्था की खुद निगरानी कर रहे हैं।
काशी विश्वनाथ मंदिर पर भीड़ मुख्यतः जलाभिषेक/दर्शन के लिये होती है। इस बार गर्भ गृह में जाकर शिवलिंग स्पर्श करने की अनुमति किसी को नहीं होगी। द्वार पर लगे अरघे से श्रद्घालु जलाभिषेक करेंगे। मंदिर के चारों द्वार से झांकी दर्शन होंगे। मैदागिन से आने वाले श्रद्धालु छत्ताद्वार के 20 मीटर पहले से मंदिर चौक से मंदिर के पूर्वी गेट से दर्शन कर मणिकर्णिका गली द्वार की तरफ से वापस होंगे। वीआईपी, सुगम दर्शन और दिव्यांगजन छत्ताद्वार से प्रवेश कर मंदिर के दूसरे गेट पर दर्शन कर उसी से वापस हो जाएंगे। गोदौलिया से आने वाले श्रद्धालु बांस फाटक, धुंडीराज गणेश से मंदिर के पश्चिमी गेट से प्रवेश कर दर्शन करेंगे। स्थानीय लोग पूर्ववत व्यवस्था की तहत ही सरस्वती फाटक गली से मंदिर में दक्षिणी गेट पर परंपरागत जाने वाले जा सकेंगे।
लाइव टेलिकास्ट होगा
श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चार विशाल एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे। जिस पर लगातार लाइव टेलीकास्ट चलता रहेगा। इसके अलावा मैदागिन, गोदौलिया पर साउंड सिस्टम के जरिये समुचित जानकारी प्रसारित की जाती रहेगी। इमरजेंसी के लिये डॉक्टरों की टीम के साथ एंबुलेंस मंदिर परिसर पर मौजूद रहेगी। शिव बारात के रूट को भी ठीक किया जा रहा है। मैदागिन से आगे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर, गोदौलिया साइड वाहन नहीं जा सकेंगे। इसके लिए शहर में कई जगहों जैसे क्वींस कॉलेज, टाउनहॉल के समीप, लहुराबीर एवं मछोदरी क्षेत्र आदि में वाहन पार्किंग कराई जाएगी।
तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव
राजघाट पर महाशिवरात्रि महोत्सव होगा जो तीन दिन चलेगा। पहले दिन 11 मार्च को स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम होंगे। 12 मार्च को कवि सम्मेलन और 13 मार्च को कैलाश खेर की विशेष प्रस्तुति होगी। महोत्सव स्थल पर प्रदर्शनी भी लगेगी, जिसमें विभिन्न विभाग अपने स्टाॅल लगाएंगे। इसके लिये घाटों की साफ-सफाई वहां प्रकाश व्यवस्था व उधर के रास्तों को ठीक करने का काम शुरू हो गया है।
Published on:
03 Mar 2021 09:18 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
