5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नव संवत्सर में काशी विश्वनाथ मंदिर, स्वर्ण मंदिर में हो जाएगा तब्दील, जानें ऐसा क्या हो रहा…

काशी विश्वनाथ मंदिर पर पूरी तरह से स्वर्ण मंदिर में तब्दील हो जाएगा। मंदिर के गर्भगृह की भीतरी दीवारें तो स्वर्णिम आभा से दमकने ही लगी हैं अब बहुत जल्द बाहरी दीवारों पर भी मढ़ दिया जाएगा सोना। शिखर पहले से ही स्वर्णिम है। ऐेसे में अब पूरा मंदिर स्वर्णिम आभा से दमकने लगेगा।

2 min read
Google source verification
काशी विश्वनाथ मंदिर का स्वर्णमंडित गर्भ गृह (फाइल फोटो)

काशी विश्वनाथ मंदिर का स्वर्णमंडित गर्भ गृह (फाइल फोटो)

वाराणसी. काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद से मंदिर के सौंदर्यीकरण पर ज्यादा ध्यान दिया जाने लगा है। इसके तहत मंदिर के गर्भगृह को पूरी तरह से स्वर्ण मंदिर में तब्दील करने की कार्रवाई चल रही है। इसमें बाबा विश्वनाथ के अनन्य भक्तों का सहयोग भी बखूबी मिल रहा है। इसी के तहत गर्भगृह की भीतरी दीवारों के बाद अब बाहरी दीवारों को भी स्वर्ण मंडित करने की योजना है और इस पर काम शुरू भी हो गया है।

शिवभक्त के दान से गर्भगृह की भीतरी दीवारें स्वर्णमंडित हुईं

बता दें कि पिछले दिनों एक दक्षिण भारतीय शिव भक्त ने बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह की भीतरी दीवारों को स्वर्ण मंडित करने की इच्छा जताई जिस पर कमिश्नर दीपक अग्रवाल राजी हो गए। इसका वैज्ञानिक परीक्षण कराया गया फिर विशेषज्ञों की राय ही नहीं उनकी मौजूदगी में गर्भगृह की भीतरी दीवारों को ऐन महा शिवरात्रि से पहले सोने के पत्तरों से मढ़ दिया गया। अब बाबा के गर्भ गृह की भीतरी दीवारें स्वर्णिम आभा से दमदमा चुकी हैं।

ये भी पढें- Kashi Vishwanath Trust Council का फैसला, विश्वनाथ मंदिर देवालय शुल्क में होगी वृद्धि, धाम की अचल संपत्ति व सेवादारों-कमर्चारियों के हित में भी निर्णय

उसी शिव भक्त के दान दिए सोने से बाहरी दीवारों पर चढ़ेगा सोने का पत्तर

जिस दक्षिण भारतीय शिव भक्त के दान दिए सोने से गर्भगृह की भीतरी दीवारों पर सोना मढ़ा गया। अब उसी में से बचे सोने से गर्भगृह की बाहरी दीवारों को स्वर्ण मंडित किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। गर्भ गृह की वाह्य दीवारों पर सोना मढ़ने के लिए तांबे का सांचा तैयार कर बांस-बल्लियां गाड़ दी गई हैं। बताया जा रहा है कि पहले तांबे का सांचा तैयार होगा फिर अगले चरण में तांबे के सांचे के अनुसार सोना मढ़ा जाएगा।

महाशिवरात्रि, रंगभरी एकादशी और होली के चलते रुका था काम

भरोसेमंद मंदिर सूत्रों की मानें दक्षिण भारतीय शिव भक्त से दान में मिले सोने से मंदिर के गर्भगृह की भीतरी दीवारों को तो स्वर्ण मंडित कर दिया गया है। इसमें 37 किलो सोना लगा। यह काम महाशिवरात्रि से पूर्व हो गया था। उसी वक्त ये निर्णय लिया गया था कि अब बाहरी दीवारों पर भी सोना मढ़ा जाएगा। लेकिन महाशिवरात्रि, रंगभरी एकादशी और होली जैसे त्योहारों के चलते बाहरी दीवारों को स्वर्ण मंडित करने का काम स्थगति कर दिया गया था जो अब फिर से शुरू हो गया है।

गर्भगृह की बाहरी दीवारों पर सोना मढ़ने का काम कर रही दिल्ली की कंपनी

बताया जा रहा है कि गर्भ गृह की बाहरी दीवारों पर सोना मढ़ने का काम दिल्ली की कंपनी को सौंपा गया है। मंदिर प्रशासन के अनुसार चालू महीने के अंत तक बाहरी दीवारों को भी स्वर्णमंडित कर दिया जाएगा। इसके बाद नव संवत्सर से मंदिर का गर्भ गृह पूरी तरह से स्वर्ण मंदिर में तब्दील हो जाएगा।