
Amrapali Dubey
वाराणसी. यूपी के गोरखपुर की रहने वाली भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे एक वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे कई सारी बातें शेयर करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो के जरिए अपने जीवन से जुड़ी कई सारी यादगार पल को बताया है। उन्होंने इसमें अपने बचपन से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में अब तक के सफर की ढेर सारी बातें बताई है। उन्होंने इस वीडियो में अपने पहले प्यार का जिक्र करते हुए बताया कि वह कैसे लड़के से शादी करना चाहती हैं।
मैं स्कूल में एक लड़के को बहुत पसंद करती थी
आम्रपाली दुबे ने वीडियो के जरिए बताया की मैं स्कूल में एक लड़के को बहुत पसंद करती थी। लेकिन उसका अभी नाम नहीं लूंगी क्योंकि उसकी बहुत अच्छी गर्लफ्रेंड है औऱ वह अपनी जिंदगी में बहुत खुश है। कहा कि वह आज भी मेरा अच्छा दोस्त है।
मैं चाहती थी उससे शादी करना
आम्रपाली दुबे ने कहा कि मैं तो उससे शादी भी करना चाहती थी और उससे कहती थी तो वह कहता था कि तू पागल है क्या, हट ना। उस समय वह क्लास 4 में थी। उन्होंने बताया कि जब वह क्लास 5वीं में गई तो उन्हें यह जानकर बहुत सदमा लगा कि वह लड़का उनकी क्लास में नहीं है। उसका सेक्शन अलग हो गया था, मैं ए सेक्शन में थी और वह बी में।'
आम्रपाली ने बताया कैसा चाहिए पति
इस दौरान आम्रपाली ने यह भी बताया कि उन्हें कैसा पति चाहिए। उन्होंने कहा कि वह लव मैरेज करना चाहती हैं और वह एक ऐसे इंसान से शादी करना चाहती हैं जो ईमानदार हो। उन्होंने बताया कि वह जब टीवी सीरियल में काम करती थीं तब दादी मां के कहने पर उनका भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने का मन हुआ।
जानिए कौन है आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। आम्रपाली ने मुंबई के भावन कॉलेज से पढ़ाई की है। 2014 में, उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव के खिलाफ निरहुआ रिक्शावाला में अग्रणी भूमिका निभाई। 2017 में भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी गाने को साढ़े 10 करोड़ से ज्यादा यूट्यूब पर मिले हैं। यह गाना 'रात दीया बुताके' पवन सिंह की फिल्म 'सत्या' का प्रमोशनल सॉन्ग है, जिसे पवन सिंह और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया था। आम्रपाली दुबे एक भोजपुरी फिल्म के लिए करीब 7-9 लाख रुपए लेती हैं।
आम्रपाली दुबे टेलीविजन अभिनेत्री भी रह चुकी हैँ। उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने ज़ी टीवी पर सात फेरे और मायका में अभिनय किया। वह मेरा नाम करेगी रोशन में भी दिखाई दी थी। दुबे सहारा वन फिक्शन शो प्रेत नाइट्स में भी रहीं।
Published on:
18 Aug 2019 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
