
Clothes
वाराणसी. कहते हैं जीवन रंगों भरा होता है। रंग हमारे मन की भावनाओं को दर्शाता है। यहां तक की हमारे व्यक्तित्व को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। हिंदू धर्म में हर काम को करने का एक सही समय और सही दिन होता है। इसी तरह रंगों का भी एक दिन होता है। यह रंग हमें पॉजीटिव एनर्जी तो देते ही हैं साथ ही हमारा भाग्य बदलने में भी खासे कारगर सिद्ध होते हैं। आइए जानते हैं सप्ताह के हर दिन के हिसाब से सबसे ज्यादा लाभकारी इन रंगों के बारे में-
सोमवार- सोमवार चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सफेद और सिल्वर रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
मंगलवार- मंगलवार हनुमान जी का दिन है। इस दिन खासकर लाल, नारंगी और चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है। इस दिन का ग्रह भी 'मंगल' है तो लाल, मैरुन रंग भी महत्वपूर्ण साबित होते हैं।
बुधवार- बुधवार का दिन भगवान गणपति का दिन है । इन्हें दूर्वा (दूब) सबसे ज्यादा प्रिय है। इसलिए इस दिन हरे रंग का विशेष महत्व है। इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना व्यापार औऱ नौकरी में बेहद फलदायी होता है औऱ सारी चीजे आपके पक्ष में रहती हैं।
गुरुवार- गुरुवार का दिन भगवान वृहस्पति और साईं महाराज का दिन है। इन दोनों ही देवों को पीला रंग अति प्रिय है इसलिए इस दिन पीले और सुनहरे रंग का इस्तेमाल करना सौ प्रतिशत शुभ होता है। इसके अलावा इस दिन सुनहरे और नारंगी रंग के कपड़ें पहनने से भी यह दिन आपके नाम रहेगा।
शुक्रवार- यह मां संतोषी का दिन है। इस दिन हमेशा बिल्कुल साफ धुले हुए और रंग बिरंगे प्रिंटेड कपड़े पहनने चाहिए। इससे शरीर में स्फूर्ति और उर्जा का उत्पन्न होती है।
शनिवार- शनिवार का दिन सबसे खास है क्योंकि इस देवता को कोई भी नाराज नहीं करना चाहता। हम बात कर रहे है शनिदेव की। शनि देव को काला रंग बेहद प्रिय है। इसके साथ ही उन्हें नीला, बैंगनी और गहरा जामुनी रंग भी प्रिय है। यदि आप इनमे से कोई भी रंग शनिवार के दिन पहनते हैं तो आप पर शनि महाराज की कृपा अवश्य बनी रहेगी।
रविवार- रविवार का दिन भगवान सूर्य के तेज और उर्जा का दिन है, इसलिए इस दिन लाल, गहरा पीला, सुनहरे, संतरी और गुलाबी रंग विशेष उर्जा प्रदान देते है। एसा माना जाता है कि इस दिन नए कपड़े नहीं पहने जाते। लेकिन अलग-अलग रंग के कपड़ें पहनने से हमे तरोताजगी का अनुभव होता है।
Published on:
20 Oct 2018 09:30 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
