1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
लल्लन राय का बड़ा खुलासा, कहा शिवपाल यादव को मिल चुका है मुलायम का आशीर्वाद, सपा से बड़ी पार्टी बनायेंगे
Play video

लल्लन राय का बड़ा खुलासा, कहा शिवपाल यादव को मिल चुका है मुलायम का आशीर्वाद, सपा से बड़ी पार्टी बनायेंगे

इस दल को चुनाव हराने की लड़ेंगे लडाई, एक माह में खड़ा हो जायेगा सारा संगठन

Google source verification

वाराणसी. मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल यादव को आशीर्वाद दिया है। उन्ही के आशीर्वाद से हम लोगों ने नयी पार्टी बनायी है। एक माह के अंदर ही समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की ताकत सभी को दिखायी देने लगेगी। प्रदेश के साथ ही जनपद, महानगर व ग्रामीण क्षेत्र में हम लोगों का संगठन दिखायी देने लगेगा। यह दावा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के इलहाबाद मंडल के प्रभारी लल्लन राय ने किया।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव को लगा तगड़ा झटका, सैकड़ों सपा नेताओं ने ज्वाइन की शिवपाल यादव की पार्टी

महमूरगंज में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के समागम में भाग लेने आये लल्लन राय ने पत्रिका से खास बातचीत में कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी से है। बीजेपी को हम किसी भी हाल में चुनाव नहीं जीतने देंगे। बीजेपी को हराने के लिए जरूरत पड़ी तो समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन भी करेंगे। सपा के दो फाड़ होने के प्रश्र पर लल्लन राय ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव ने मिल कर पार्टी को खड़ा किया था। दोनों नेताओं की देन थी कि यूपी की राजनीति में सपा का परचम लहराने लगा था। पिछले दो साल से सपा में वरिष्ठ लोगों को सम्मान नहीं हो रहा था जिसके चलते ही शिवपाल यादव को नया मोर्चा बनाना पड़ा है। मोर्चा में सपा के वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल किया जा रहा है। हम लोग तेजी से मोर्चा को मजबूत करने में जुट गये हैं।
यह भी पढ़े:-लखनऊ शूटआउट, बीजेपी के पूर्व मीडिया प्रभारी ने कहा, पुलिस थाने में मत जाइयेगा, पुलिस के पास बंदूक है

मुलायम सिंह के आशीर्वाद से सपा से बड़ी होगी हमारी पार्टी
लल्लन राय ने कहा कि शिवपाल यादव को मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद मिल चुका है और हम लोग मिल कर अपनी पार्टी को सपा से बड़ी बनायेंगे। लल्लन राय ने कहा कि सपा में अपमानित महसूस कर रहे लोग तेजी से हमसे जुड़ते जा रहे हैं। हम लोग अब शांत बैठे रहने वाले नहीं है। पहले पार्टी को मजबूत किया जायेगा और फिर संसदीय चुनाव में अपने प्रत्याशी को जीता कर ताकत दिखायेंगे।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी व प्रदेश अध्यक्ष की बैठक से गायब रहे विधायक, मचा हड़कंप