
Railway Track Suicide
वाराणसी. प्रेमी युगल ने ट्रेन से कट कर जान दे दी है। शनिवार को यह घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र के सारनाथ-कादीपुर स्टेशन के बीच पडऩे वाले खरगीपुर गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान आधार कार्ड से गुरुदयाल पुत्र रामराज निवासी नंदगंज करण्डा गाजीपुर के रुप में हुई है जबकि युवकी की अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है।
यह भी पढ़े:-मौसम को देखते हुए स्कूल के समय को लेकर जारी हुआ नया आदेश
रेलवे ट्रैक पर सुबह युवक व युवती की लाश देख कर ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी थी। ग्रामीणों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल को देखने पर युवक व युवती की किसी ट्रेन के सामने कूद कर जान देने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने परिजनों इसकी सूचना पहुंचाने के लिए गाजीपुर पुलिस से सम्पर्क किया है जिसके आधार पर आगे की जांच करना संभव हो पायेगा। पुलिस के लिए सबसे बड़ी समस्या युवती की शिनाख्त को लेकर है। युवती के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है जिससे अभी उसकी पहचान की जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों रेलवे ट्रैक से कैसे पहुंचे। किसी ट्रेन से जा रहे थे और कूद गये थे या फिर आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पहुंचे थे। दोनों घर से कब निकले थे और इसी गांव में पहले आये थे या फिर जान देने के लिए पहुंचे थे। पुलिस को इन सवालों का जवाब मिल जायेगा तो सारी स्थिति साफ हो जायेगी। पुलिस फिलहाल युवक के पास मिले आधार कार्ड से ही आगे की जांच कर रही है। शव के पास से मोबाइल नहीं बरामद हुआ है, जिससे और जानकारी नहीं मिल पायी है।
यह भी पढ़े:-BUDGET 2020-पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार ने बजट में खोला किसानों के लिए राहत का पिटारा
Published on:
01 Feb 2020 02:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
