5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी में गंगा में डूबा लखनऊ का युवक, मल्लाहों ने बचाई दोस्त की जान

वाराणसी के अहिल्या बाई घाट पर एक युवक गंगा में डूब गया। हालांकि उसे डूबता देख डूब रहे युवक के दोस्त ने शोर मचाना शुरू किया। इस पर मौके पर मौजूद मल्लाह फौरन गंगा में कूद पड़े पर एक ही युवक को बचा सके। जानकारी के मुताबिक डूबा युवक लखनऊ आईटीआई का छात्र था।

less than 1 minute read
Google source verification
गंगा में डूबा लखनऊ का छात्र शुभम (प्रतीकात्मक फोटो)

गंगा में डूबा लखनऊ का छात्र शुभम (प्रतीकात्मक फोटो)

वाराणसी. अहिल्याबाई घाट पर शनिवार को गंगा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। हालांकि उसके दोस्त को मल्लाहों ने बचा लिया। डूबने वाला युवक लखनऊ का रहने वाला था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लखनऊ से तीन दोस्त आए थे विश्वनाथ धाम दर्शन करने

जानकारी के मुताबिक लखनऊ निवासी तीन दोस्त शुभम कुमार गुप्ता (22), धर्मेंद्र विश्वकर्मा (27) और राकेश साहू (27) दर्शन-पूजन के लिए शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचे थे। उनहें शनिवार को काशी विश्वनाथ धाम जा कर बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करना था। विश्वनाथ धाम जाने से पूर्व तीनों दोस्त गंगा नहाने के लिहाज से अहिल्याबाई घाट पहुंचे। शुभम और धर्मेंद्र स्नान करने लगे जबकि राकेश घाट की सीढ़ियों पर बैठकर सामान की निगरानी कर रहा था। स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से शुभम और धर्मेंद्र डूबने लगे।

स्नान करते दो दोस्त गहरे पानी में चले गए तो तीसरे ने मचाया शोर

दोनों दोस्तो को डूबता देखकर राकेश ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय मल्लाह अजय साहनी और शनि साहनी फौरन गंगा में कूद पड़े। मल्लाहों ने धर्मेंद्र विश्वकर्मा को तो बचा लिया लेकिन शुभम गुप्ता को नहीं बचा सके। घटना की सूचना मिलते ही दशाश्वमेध चौकी प्रभारी दिलेश सरोज अपने सहयोगियों संग अहिल्याबाई घाट पहुंचे और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आईटीआई का छात्र था शुभम

बताया जा रहा है कि मृत शुभम गुप्ता लखनऊ के आलम बाग के आईटीआई स्कूल का छात्र था। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजन के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।