
Mahashivratri
वाराणसी. भगवान शिव को देवों का देव महादेव की संज्ञा दी गई है। देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने वाला आस्था से परिपूर्ण महाशिवरात्रि का व्रत सबसे महत्वपूर्ण होता है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि व्रत, पूजा, कथा और उपायों का खास महत्व होता है। इस वर्ष महाशिवरात्री 4 मार्च 2019 को है।
भगवान शिव को जल चढ़ाने का होता है खास महत्व महाशिवरात्रि पर्व पर व्रत करने और भगवान शिव को जल चढ़ाने का खास महत्व होता है। इस दिन व्रती शिवलिंग पर जल, भांग धतूरा, फूल इत्यादि चढ़ा कर पूजा करते हैं। इस दिन व्रत करने व विधिवत तरीके से पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं। इस दिन मंदिरों में भक्तों की लंबी भीड़ देखने को मिलती है। शिवपुराण में पूजन के विधि के बारे में बताया गया है।
महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि पर पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 07:04 से दोपहर 15:20 तक है।
शिवरात्रि पूजा मुहूर्त
निशीथ काल पूजा मुहूर्त = 24:07 से 24:57 बजे।
शिवरात्रि व्रत पारण समय = 06:46 से 15:26 बजे (5 मार्च 2019, मंगलवार)
चतुर्दशी तिथि आरंभ = 4 मार्च 2019, सोमवार 16:28 बजे।
चतुर्दशी तिथि समाप्त = 5 मार्च 2019, मंगलवार 19:07 बजे।
Published on:
25 Feb 2019 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
