9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र विष्णु कांत भारतीय हॉकी टीम में चुने गए

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र विष्णुकांत सिंह को भारतीय हॉकी टीम में चुना गया है। बता दें कि विष्णु इससे पहले भारतीय जूनियर टीम के सदस्य रहे और पिछले साल हुए जूनियर विश्व कप के दौरान बेहतर खेल के लिए उन्हें बेस्ट प्लेयर चुना गया था।

2 min read
Google source verification
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र विष्णु कांत सिंह भारतीय हॉकी टीम में चुने गए

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र विष्णु कांत सिंह भारतीय हॉकी टीम में चुने गए

वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र विष्णुकांत सिंह को एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम में चुना गया है। बता दें कि विष्णु इससे पहले तीन साल से भारतीय जूनियर हॉकी टीम के सदस्य रहे। उन्हें पिछले साल हुई जूनियर विश्वकप हाकी प्रतियोगिता का बेस्ट प्लेयर भी चुना गया था।

विष्णु, सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी महाविद्यालय गहनी के हैं छात्र

विष्णु कांत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी महाविद्यालय गहनी के छात्र हैं। वो मिड फील्डर हैं।हॉकी टीम प्रशिक्षक डॉ सैयद दुलारे हुसैन के मुताबिक विष्णु पिछले तीन साल से जूनियर इंडिया टीम के लिए खेल रहे हैं। गत वर्ष उड़ीसा में संपन्न जूनियर विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया था।

इंडोनेशिया में आयोजित एशियाकप में भारतीय टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व

टीम प्रशिक्षक डॉ सैयद हुसैन का कहना है कि विष्णु इंडोनेशिया में आयोजित एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंग। टीम को गुरुवार को ही इंडोनेशिया रवाना होना है। इसके लिए अभी सभी खिलाड़ी बेंगलुरू में लगे कैंप में अभ्यास कर रहे थे। भारतीय टीम को, जापान, पाकिस्तान एवं इंडोनेशिया टीम के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

विद्यापीठ की हॉकी टीम का कर चुके हैं नेतृत्व

क्रीडा सचिव, डॉ पीताम्बर दास के अनुसार विष्णु महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी की हॉकी (पुरुष) टीम के खिलाड़ी व कैप्टन रह चुके हैं।

इन सब ने दी शुभकामनाएं

हॉकी टीम प्रशिक्षक डॉ सैयद दुलारे हुसैन सहित अध्यक्ष तथा कुलपति प्रो आनंद कुमार त्यागी, उपाध्यक्ष प्रो ब्रजेश कुमार सिंह, सचिव-डॉ पीतांबर दास, कुलसचिव-डॉ सुनीता पांडेय, वित्त अधिकारी संतोष कुमार शर्मा, डॉ सैयद दुलारे हुसैन, डॉ राधेश्याम राय, कु बीना, डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, जनार्दन प्रसाद सिंह, राम लाल, ओंकार नाथ, अरविंद कुमार व संतोष कुमार आदि ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विष्णुकान्त सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।