
Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या का सनातन धर्म में विशेष महत्व होता है। यह हर साल माघ महीने के कृष्ण पक्ष के चतुदर्शी के अगले दिन आता है। इस दिन स्नान-ध्यान, पूजा-जप-तप एवं दान-पुण्य किया जाता है। इससे विशेष लाभ मिलता है। इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी को पड़ रही है। मौनी अमावस्या पर बना यह महासंयोग पितरों को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही शुभ है। मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पाप खत्म होते हैं और पुण्य मिलता है।
काशी के पंचांगकारों के अनुसार मौनी अमावस्या, 9 फरवरी को एक साथ पांच योग बनेंगे। पंचयोगी मौनी अमावस्या 79 साल के बाद मिलेगी। इन योगों में सर्वार्थसिद्धि, वियानक, अमृत, हंस और मालव्य योग शामिल है। इससे पहले पांच योग 1945 में बने थे।
माघ मेले में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमाव्या कहते हैं। इस दिन मुनष्य को मौन रहने के साथ गंगा स्नान जरुर करना चाहिए। जरुरतमंदों को दान का विशेष फल मिलती है।
Updated on:
04 Feb 2024 02:41 pm
Published on:
04 Feb 2024 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
