4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मॉरिशस के पीएम प्रविंद जगन्नाथ ने पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थियां काशी में गंगा में की विसर्जित

मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविद जग्गनाथ ने गुरुवार को काशी के प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की। इस दौरान घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एनडीआरएफ के जवानों संग जल पुलिस भी तैनात रही। सुरक्षा बलों ने घाट की सघन जांच कर लोगों के घाट आवगमन को प्रतिबंधित कर दिया।

2 min read
Google source verification
काशी के प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर अस्थिपूजन

काशी के प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर अस्थिपूजन

वाराणसी. मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने गुरुवार को काशी के प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर स्वर्गीय अनिरुद्ध जगन्नाथ का अस्थि विसर्जन किया। जानकारी के मुताबिक चार वेद पाठी ब्राह्मणों ने वैदिक रीति रिवाजों से अनुष्‍ठान पूरा कराया। सुबह दस बजे प्रविंद जगन्‍नाथ और उनके परिवार के लोग घाट पर पहुंचे और परंपराओं का निर्वहन करते हुए घाट पर अस्थि कलश विसर्जित करने की परंपरा का निर्वहन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्‍नाथ ने पारंपरिक रीति रिवाज से अस्थि विसर्जन के साथ ही पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस बीच घाट पर सुबह से ही सुरक्षा बलों ने संबंधित क्षेत्र को कब्‍जे में ले लिया। उन्होंने घाट की सघन जांच की और लोगों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया।

शाम को विश्वनाथ का दर्शन-पूजन व धाम का अवलोकन करेंगे मॉरिशस के पीएम

पीएम प्रविंद जगन्‍नाथ गुरुवार की सुबह दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे और गंगा में पिता की अस्थियां विसर्जित कीं। शाम पांच बजे वह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम भी जाएंगे और बाबा का परंपरागत तरीके से दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद शुक्रवार को वह राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अलग -अलग वार्ता करेंगे।

ये भी पढेेेें-मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ का काशी पहुंचने पर भव्य स्वागत, आज पिता की अस्थियों को गंगा में करेंगे प्रवाहित

बलिया का मूल निवासी रहे प्रविंद जगन्नाथ के पूर्वज

बताते चले कि, मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अनिरुद्ध जगन्नाथ के पूर्वज भारतीय मूल के बलिया जिले में रसड़ा क्षेत्र के रहने वाले थे। तीन वर्ष पूर्व प्रविंद जगन्‍नाथ प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर वाराणसी आ चुके हैं। इस दौरान भी वह बाबा दरबार और गंगा आरती में हिस्‍सा ले चुके हैं। उस समय उन्‍होंने कुंभ के मौके पर प्रयाग में गंगा स्‍नान कर चुके हैं।