1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम की अपील को बनाएं सफल, 22 मार्च को न निकलें घरों से बाहर : मंत्री आशुतोष टंडन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पीएम मोदी की अपील के बाद यूपी सरकार भी और कमर कस लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 20 Mar 2020, 3:34 PM IST

पीएम की अपील को बनाएं सफल, 22 मार्च को न निकलें घरों से बाहर : मंत्री आशुतोष टंडन

वाराणसी. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पीएम मोदी की अपील के बाद यूपी सरकार भी और कमर कस लिया है। शुक्रवार को बनारस के सर्किट हाउस में योगी सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश है कि इस वायरस को लेकर कोसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भीड़ इकट्ठा न हो इसे लेकर साथ ही ऐसे लक्षण पाए जाने वाले मरीजों की खास देखभाल को लेकर भी विशेष निगरानी की जा रही है। टंडन ने कहा की सभी जिलों में स्वच्छ्ता के लिए, लोगों को जागरूक करने के लिए भी सरकार कार्य कर रही है।

इसके साथ ही उन्होंने करोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए गुरुवार की रात पीएम नरेंद्र मोदी की रविवार को सुबह 7 से रात 9 बजे तक के जनता कर्फ्यू की अपील को सफल बनाने की अपील भी की। कहा कि थर्ड फेज में समूह में संक्रमण की आशंका के मद्देनजर लोग घरों से न निकलें। अपने ऑफिशियल काम-काज भी घर से निपटाएं।

ये भी पढ़ें - जनता कर्फ़्यू' से पहले ही बनारस में दिखा पीएम मोदी की अपील का असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

सरकार के काम काज को सराहा

सीएम योगी आदित्यनाथ के तीन साल के कार्यकाल की बाबत कहा कि इन तीन सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ। लूट, छीनैती और डकैती की वारदातों में भी कमी आई है। बोले चहुंमुखी विकास ही सरकार का लक्ष्य बताया कि योगी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन लागू कर दिया है। इस सरकार में नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। गोरखपुर और रायबरेली में ओपीडी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। किसानहित में भी सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा की सरकार का लक्ष्य चहुंमुखी विकास करना है, जो प्रदेश सालों से विकास विकास में पिछड़ा था वो अब नंबर वन बनने की राह पर है।