12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#PatrikaKeyNoteVaranasi: मनोज सिन्हा ने महिलाओं को बताया पुरुषों से ज्यादा जागरुक

इंटरनेट डेमोक्रेसी के मुद्दे पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिंह ने कहा कि देश में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है।

3 min read
Google source verification
Minister of communication Manoj Sinha in Patrika Keynote 2017 Varanasi UP India News

#PatrikaKeyNoteVaranasi2017: मनोज सिन्हा ने महिलाओं को बताया पुरुषों से ज्यादा जागरुक

वाराणसी. राजस्थान पत्रिका समूह की ओर से वाराणसी के होटल क्लार्क में की-नोट 2017 चल रहा है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री एवं गाजीपुर से सांसद मनोज सिन्हा व राजस्थान पत्रिका ग्रुप के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने दीप प्रज्जवलित कर की-नोट 2017 का शुभारंभ किया। इसी के साथ ही वाराणसी की धरती पर विचारों के महाकुंभ का आगाज हो गया।

कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। इंटरनेट डेमोक्रेसी के मुद्दे पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिंह ने कहा कि देश में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। इसके परिणाम जिस तरह से आ रहे हैं, इसका लाभ देश के गरीब से गरीब आदमी को मिल रहा है। कुछ समय से देश में बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

- मनोज सिन्हा ने कहा कि अब ऑनलाइन रहना महत्वपूर्ण हो गया है। पिछले कुछ साल में हमने अमेरिका और चीन को पछाड़ दिया है। अगर मोबाइल की संख्या देखें तो चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर हैं। आने वाले दिनों में एक लाख ग्राम पंचायतों तक इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनियों को भी शामिल किया गया है। दिसंबर 2018 तक यह काम पूरा हो जाएगा। 60 से लेकर 70 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

- मनोज सिन्हा ने कहा कि तकनीक तेजी से बदल रही है। हमें कदम से कदम मिलाकर चलना है। सरकार की अपनी भूमिका है। देश विकसित हो सके, इसके लिए हम सभी देशवासियों को अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। सिन्हा ने कहा कि जनधन योजना से पूरे देश में डेढ़ से दो करोड़ लोग जुड़ चुके हैं। यह अच्छी पहल है।

- पिछले तीन सालों में देश में कई बदलाव हुए। जनधन योजना के तहत बैंक से करीब 28-29 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं। वित्तीय समावेशण के कारण जो लोग दूर थे, वे अब बैंक और शासन के नजदीक पहुंचे हैं। आधार भारत का सबसे बड़ा इनोवेशन है। दुनिया आश्चर्यचकित है कि डिजिटल लाइन आइडेंटिटी का प्लेटफॉर्म पूरी दुनिया के पास नहीं है, जहां 100 करोड़ से ज्यादा लोगों की दिनचर्या आधार के कारण बन सकी है। सिन्हा ने कहा कि आधार से लिंक के कारण देश में भ्रष्टाचार काफी कम हुआ है। तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल होने पर पारदर्शिता आएगी। हमें अधिक तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। 100 करोड़ से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिला है। डायरेक्ट बेनिफिट प्लान के कारण 37 हजार करोड़ रुपए प्रदेशों के बचे हैं।

- उन्होंने कहा कि इंटरनेट की ताकत काफी बढ़ी है। इसका अनुभव भी लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा को लेकर देश के सामने बड़ी चुनौती है। खास कर प्राइमरी शिक्षा की। इंटरनेट के कारण गुणवत्ता परक शिक्षा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंच सकेगा। स्वास्थ्य सेवाओं की हालत में भी सुधार की जरूरत है। इसमें भी इंटरनेट से लाभ मिल सकता है। इंटरनेट की वजह से गांव में बैठा व्यक्ति भी शहरी डॉक्टर से ऑनलाइन होकर अपनी मर्ज की दवा पूछ सकता है।

वहीं इस र्कायक्रम में महिलाओं ने भी मंत्री मनोज सिन्हा से कई सवाल पूछे...

- वीना देसाई नाम की महिला ने पूछा कि इंटरनेट की वजह से महिलाओ के साथ हिंसा में बदलाव आया है। महिलाएं इस वजह से प्रताड़ित हो रही हैं। सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए।

मनोज सिंह ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि इस ओर सरकार का ध्यान है। जल्द ही इस पर नियम बनाए जाएंगे।

- वहीं अनिता द्विवेदी नाम की महिला ने सवाल किए कि इंटरनेट की वजह से छोटे बच्चे बिगड़ रहे हैं। इस पर सरकार को विचार करना चाहिए।

इस पर बोलते हुुए मनोज सिन्हा ने कहा कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। जल्द ही कुछ कड़े नियम बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

image