23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM Yogi : सावन के पहले सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ का मुख्यमंत्री ने किया दुग्धाभिषेक

CM Yogi : मुख्यमंत्री ने अपने दौरे पर प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर आला अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
CM Yogi

CM Yogi

CM Yogi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सावन के प्रथम दिन महादेव की नगरी काशी में है। ऐसे में उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में धर्षण पूजन किया। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक कर सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने जगत और प्रदेशवासियों के कल्याण की महादेव से कामना की।

अधिकारियों से ली सावन की तैयारियों की जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधिवत दर्शन पूजन के बाद अधिकारियों से सावन के मद्देनजर की गई विश्वनाथ धाम में तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सावन में महादेव का जलाभिषेक करने के लिए आने वाले कावड़ियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास की बात कही। साथ ही की गई व्यवस्थाओं को देखा भी। उन्होंने इस दौरान कहा कि सावन भर आने वाले कावरियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।

प्रधानमंत्री के दौरे की समीक्षा करने पहुंचे हैं सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री के आगामी 7 और 8 जुलाई के दो दिवसीय दौरे की समीक्षा करने के लिए काशी पहुंचे हैं। यहां इन्होने सबसे पहले वाजिदपुर स्थित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश। उसके बाद सर्किट हाउस में आला अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक की।