
Monsoon 2024: Photo Credit,Pixabay
Monsoon 2024: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन का हाल बेहाल है। बीते 24 घंटे में यूपी के 10 बड़े शहर इटावा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, वाराणसी, फतेहपुर, उरई, झांसी, अलीगढ़, आगरा और बुलंदशहर सबसे ज्यादा गर्म जिले रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि यूपी में मानसून की एंट्री कब होगी और किस जिले में पहले बारिश होगी…
इटावा में 28 मई को 45.0 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 47.6 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 47.6 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 48.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 47.2 डिग्री सेल्सियस, उरई 47.2 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 49 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ में 45.8 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 48.6 डिग्री सेल्सियस और बुलंदशहर में 46.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग की लखनऊ इकाई के मुताबिक, आज यानी 29 मई को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं लू से भीषण लू चलने की संभावना है। इस दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है। इसके साथ ही, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी में मानसून की एंट्री वाराणसी या गोरखपुर जिले से हो सकती है। केरल में मानसून आने की तारीख 31 मई है जबकि यूपी में 18-20 जून के दौरान मानसून आ सकता है। अगर लखनऊ की बात करें तो यहां 23-25 जून के दौरान बारिश शुरू हो सकती है।
Updated on:
07 Jul 2025 09:39 pm
Published on:
29 May 2024 10:25 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
