
Monsoon Alert
Monsoon Alert : प्री मानसून ने पूरे प्रदेश में बारिश करवाई है। मौसम खुशनुमा है और प्रयागराज को छोड़कर सभी जनपदों में पारा अधिकतम 40 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं शुक्रवार को मानसून के उत्तर प्रदेश पहुंचते है मौसम वैज्ञानिकों ने राहत की सांस ली। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वैज्ञानिकों के अनुसार वाराणसी में जल्द ही मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे में वाराणसी सहित आस-पास के जिलों में भारी बारिश होगी।
उत्तर प्रदेश पहुंचा मानसून
आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को सिद्धार्थनगर के रास्ते उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंच गया। इस मानसून के जल्द ही पूरे उत्तर प्रदेश में असर दिखाने के आसार हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के के कई जिलों और वाराणसी में 26 तारीख को भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में अलर्ट जारी किया गया है।
29 जून तक लगातार बारिश के आसार
बिहार से उत्तर प्रदेश में मानसून के प्रवेश कर मानसून उत्तर पूर्वी भाग में आगे बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि 18 जून थी पर यह 23 को पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह 29 जून तक लगातार बारिश करवाएगा।
Published on:
24 Jun 2023 08:06 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
