
Monsoon: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर से जोरदार दस्तक दी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। शुक्रवार को भी कई जिलों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।भारी बारिश से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज हुई है। भारी बरसात से कई जिलों में जलभराव से जनजीवन अस्तव्यस्त भी होने लगा है। लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है।
मौसम वैज्ञानिक ने दी यह चेतावनी
Monsoon: शुक्रवार 13 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी हुई है। 13 सितंबर को बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और आसपास क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, मुजफ्फरनगर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में भी भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। 14 सितंबर को बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत में भारी बारिश हो सकती है। जबकि सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास भारी बारिश होगी।
मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह के अनुसार(monsoon)
उत्तर प्रदेश में एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है, जो पश्चिम-दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश से पूर्व-उत्तर पूर्व की दिशा में 10 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़ते हुए अब शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 70 किमी, हरदोई के पश्चिम में 90 किमी, बरेली के दक्षिण में 100 किमी, अलीगढ़ के पूर्व-दक्षिण में 130 किमी और आगरा के पूर्व-उत्तर पूर्व में 130 किमी की दूरी पर स्थित है।
Monsoon: मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्र का अवदाब 10 घंटे प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया है। इसका केंद्र आगरा से करीब 50 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व रहा। इसके शुक्रवार से धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।
Updated on:
13 Sept 2024 09:45 am
Published on:
13 Sept 2024 08:42 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
