15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम ने दिया मकान मालिकों को तोहफा, 10 प्रतिशत छूट के साथ अब 31 अक्टूबर तक जमा करें गृहकर

नगर निगम वाराणसी ने त्योहारों को देखते हुए 10 प्रतिशत छूट के साथ गृहकर जमा करने की डेट बढ़ा दी है। इस कार्य की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने 1 नवंबर से लिस्ट बनाकर कुर्की की कार्रवाई करने के निर्देश दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Municipal Corporation now deposit the house tax till 31st October with 10 percent discount

Varanasi News

वाराणसी। नगर निगम वाराणसी द्वारा गृहकर में बकाया पूरा करने और राजस्वा की वसूली के लिए 10 प्रतिशत की छूट की योजना शुरू की है। यह योजना अब 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी। नगर आयोजक ने गृहकर की समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिया है। नगर आयुक्त शिपु गिरी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शत प्रतिशत गृहकर वसूलने का निर्देश दिया है। वहीं उन्होंने बड़े बकायदारों जिन्होनें अभीतक गृहकर नहीं जमा किया है उनकी लिस्ट बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि 1 नवंबर के बाद अभियान चलकर ऐसे सभी लोगों की कुर्की की जाए जिन्होंने गृहकर नहीं जमा किया है।

सीज हो रहे हैं बैंक खाते

नगर निगम ने 10 प्रतिशत छूट के साथ गृहकर जमा करने की सुविधा को 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। नगर आयुक्त ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि सभी जोनल अधिकारी तय समय में गृहकर जमा करवाएं। जमा न करने वाले बड़े बकायदारों की लिस्ट भी बनाए। बता दें कि नगर आयुक्त के आदेश के बाद 67 बैंक खाते भी बड़े बकायदारों के सीज किए गए हैं।

बकायदारों पर बाकी है 2.19 करोड़
नगर निगम ने जिन खातों को सीज किया है उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी जिसकी कवायद शुरू कर दी गई है। इन बकायदारों पर 2.19 करोड़ रुपए बाकी हैं। अकेले आदमपुर जोन में 3 बाकयदारों पर 9.35 लाख, भेलूपुर जोन में 12 बकाएदारों पर 13.40 लाख का बकाया है और दशाश्वमेध जोन में 15 बकाएदारों पर 1.2 करोड़ का बकाया है। कोतवाली जोन में 11 बकाएदारों पर 26 लाख और वरुणापार जोन में 10 बकाएदारों पर 70.56 लाख रुपए बकाया हैं।