23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में आज करेंगे रोड शो, यह है पूरा कार्यक्रम

पीएम मोदी के रोड शो में ये नेता भी होंगे शामिल
less than 1 minute read
Google source verification
PM Modi road show

वाराणसी. लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन से पहले पीएम मोदी वाराणसी में गुरुवार को रोड शो करेंगे। पीएम मोदी के रोड शो की शुरूआत दिन में तीन बजे लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शुरू होगा। जो दशाश्वमेघ घाट तक जाएगा। इस रोड शो के बहाने एनडीए अपनी ताकत दिखाने की कोशिश में जुटी है। इस रोड शो में कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।


यह है पूरा कार्यक्रम
पीएम मोदी बाबतपुर हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर से बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से लंका आएंगे। पीएम मोदी का रोड शो लंका से शुरू होकर अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेघ घाट पहुंचेगा। जहां पीएम मोदी गंगा आरती में भी शामिल होंगे।


यह दिग्गज नेता होंगे रोड शो में शामिल
पीएम मोदी के रोड शो में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, निर्मला सीतरमण, सुषमा स्वराज, पीयूष गोयल, जेपी नड्डा, मनोज सिन्हा, अनुप्रिया पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या, दिनेश शर्मा, सांसद हेमामालिनी, मनोज तिवारी, अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ, रविकिशन आदि शामिल होंगे। इनके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे प्रमुख हैं। इनके अलावा पांच राज्यों के मुख्यमंत्री भी आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग