5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपावली पर स्वदेशी सजावटी सामान लोगों की पहली पसंद, सजावट के ये सामान बाजार में नए

नमक से बने रंगोली पाउडर से बनाए रंगोली

2 min read
Google source verification
दीपावली पर स्वदेशी सजावटी सामान लोगों की पहली पसंद, सजावट के ये सामान बाजार में नए

दीपावली पर स्वदेशी सजावटी सामान लोगों की पहली पसंद, सजावट के ये सामान बाजार में नए

वाराणसी. दीपावली के नजदीक आने के साथ बाजार गुलजार हो गए हैं। सजावटी सामान झालर, रंग बिरंगे आर्टिफिशियल फूल, लैप, रंगोली के आइटम समेत तमाम सामानों की दुकानें सज गई हैं। रिटेल के दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल स्वदेशी सजावटी सामानों की मांग ज्यादा थी। जिसे ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष तौर पर ऑडर देकर सजावटी सामानों को बनवाया गया है। वैसे तो दीपावली अभी छह दिन और धनतेरस चार दिन है। लेकिन बाजार में सजावटी सामानों की मांग अभी से बढ़ गई है।

नए देशी सजावटी आइटम ज्यादा पसंद किए जा रहे

शहर के चौक क्षेत्र स्थित कर्णघंटा गली में पिछले 17 सालों से सजावटी सामान बेचने के व्यवसाय से जुड़े गोपाल चक्रवाल बताते हैं कि इसबार दीपावली के मौके पर सजावटी समानों में नए आइटम ज्यादा पसंद किए जा रहे है। इनमें कांच के बने आइटम, कैंडिल, इलेक्ट्रिक दीपक जलाने के लिए डलिये, सतरंगी लैप, तोरण के नए डिजाइन आदि शामिल हैं।

नमक से बनी रंगोली पाउडर से बनाए रंगोली

गोपाल बताते हैं कि दीपावली पर रंगोली बनाने का क्रेज सबसे ज्यादा देखा जाता है। जिसे ध्यान में रखते हुए इसबार बाजार में नमक से बने रंगोली पाउडर लाए गए हैं। वह इसकी खासियत बताते हुए कहते है कि पहले मिट्टी के रंगोली पाउडर आते थे जिनका रंग इतना खिल कर नहीं निकलता था। लेकिन नमक से बने रंगोली पाउडर से बनी रंगोली देखने में बेहद सुंदर लगेगी और यह काफी सस्ती भी है।

इस बार देश में ही बनाए गए हैं ज्यादातर सजावटी सामान

दुकानदारों की माने तो दीपावली के मद्दे नजर बाजार में बिक रहे सजावटी सामानों में ज्यादातर देश में ही, मथुरा, जयपुर, केरल और वाराणसी में बने हैं। स्वदेशी सजावटी सामानों की मांग के चलते स्थानीय लोगों को भी रोगजार मिल रहा है। उन्होंने बताया की स्वदेशी सजावटी सामान चीन के सजावटी सामानों पर भारी पड़ रहे है। लोग घरों को सजाने के लिए सबसे पहले देश में ही बने सजावटी सामान मांग रहे हैं।