
तीन दिन बारिश ढाएगी कहर, कड़ाके की ठंड से कापेंगे लोग, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में सोमवार से मौसम करवट लेने जा रहा है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार राज्य के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी। वाराणसी मंडल में भी तीन दिन तक बारिश की संभावना है। सोमवार से लेकर 10 जनवरी बुधवार तक बारिश और आंधी-तूफान का असर दिखाई देगा। ऐसे में कड़ाके की ठंड बढ़ जाएगी और मुसम में तब्दीली देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर लोगों को ठंड का एहसास करवाएगी तो बारिश मौसम को बदल देगी। वहीं वाराणसी मंडल में भी 9 जनवरी को भारी बारिश का फोरकास्ट जारी है।
तीन दिन बारिश मचाएगी कहर
आईएमडी के अनुसार 8 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होगी। इसके अलावा 9 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश होगी। तो 10 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने का फोरकास्ट है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश शुष्क रहने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ के अनुसार उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और आस-पास के क्षेत्र में एक चक्रवाती दबाव बना हुआ है। इसके अलावा समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर दक्षिण गुजरात से पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक बना चक्रवाती परिसंचरण तक बना ट्रफ कम चिह्नित किया गया है। इससे मौसम बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
वाराणसी में तापमान
आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार वाराणसी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा कोहरे का फोरकास्ट भी जारी किया गया है। वहीं वाराणसी मंडल में भी तीन दिन का बारिश का यलो अलर्ट है। वाराणसी में सुबह 8 बजे तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया है। बादलों की आवजाही के बीच हवाएं 3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हैं। वहीं गाजीपुर में 14 डिग्री तापमान के साथ हवा 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हैं। चंदौली में 13 डिग्री तापमान के साथ हवा 3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। मंडल के जौनपुर जिले में 13 डिग्री तापमान के साथ हवा 3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है।
Updated on:
08 Jan 2024 08:11 am
Published on:
08 Jan 2024 08:09 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
