
दिनेश लाल यादव निरहुआ
वाराणसी. बाहुबली 2 के बाद एक बार फिर से बाहुबली फिल्म धूम मचाने आ रही है जिसमें बाहुबली अब भोजपुरी भाषा बोलेंगे। जी हां, आपने सही सुना बाहुबली अब भोजपुरी में भी बन रही है और आजतक की सबसे महंगी फिल्म होगी। इस फिल्म में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे भी हैं। ‘वीर योद्धा महाबली’ और इसका ट्रेलर 15 जनवरी को लॉन्च हो सकता है। यह भोजपुरी में अब तक बहुत सारी फिल्म बनी लेकिन अब तक कि सबसे महंगी फिल्म अब बनी है। जिसमें निरहुआ बाहुबली की भूमिका निभाएंगे। वहीं गोरखपुर की आम्रपाली महारानी बन उनका साथ दे रही हैं।
बता दें कि इस फिल्म के ट्रेलर पर लाखों रूपये खर्च किये जा रहे हैं और बाद में मुंबई सहित राजस्थान के कई हिस्सों में फिल्म की शूटिंग होगी। इस फिल्म को लेकर फिल्म के निर्माता काफ़ी उत्साहित हैं।एस एस राजमौली के निर्देशन में दो भागों में बनी बाहुबली को बेहद पसंद किया गया था।
इसी साल फिल्म का दूसरा भाग रिलीज़ हुआ, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 500 करोड़ से ज़्यादा और वर्ल्ड वाइड करीब 1700 करोड़ रूपये की कमाई की।
इस फिल्म में महारानी की भूमिका यूट्यूब क्वीन और भोजपुरी की सबसे महंगी अदाकारा आम्रपाली दुबे निभा रही हैं। बता दें कि अब तक की सबसे महंगी फिल्म ‘वीर योद्धा महाबली’ में आम्रपाली दुबे रियासत की राजकुमारी का रोल कर रही हैं जो बाद में महारानी बनती है।
आम्रपाली दुबे ने बताया कि ‘वीर योद्धा महाबली’ में उनकी भूमिका हीरो के साथ नाचने गाने और रोमांस करने वाली लड़की की नही बल्कि एक वीरांगना की है जो न सिर्फ घुड़सवारी करेगी बल्कि तलवारबाजी भी करेगी। आम्रपाली ने बताया कि वो इस फिल्म में अपने काम को लेकर काफी उत्साहित हैं और खूब मेहनत कर रही हैं।
आम्रपाली ने बताया कि “फिल्म की शूटिंग तो फरवरी में होगी लेकिन मैंने इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। मुझे एक ट्रेनर तलवारबाजी के लिए प्रशिक्षित कर रहा है। वहीं इस फिल्म के ढाई मिनट के टीजर की शूटिंग एक हफ्ते में पूरी की गई है और इस फिल्म की शूटिंग 15 जनवरी से शुरू हो सकती है।
बाहुबली से थोड़ी अलग ये फिल्म
इस फिल्म में ‘वीर योद्धा महाबली’ का सेट और फिल्म में कलाकारों की वेशभूषा को देखकर लोगों को बाहुबली का एहसास तो होगा लेकिन यह फिल्म बाहुबली से बिल्कुल अलग है। इसमें भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ टाइटल रोल में हैं जबकि अन्य कलाकारों में सुशील सिंह, अमरीश सिंह, अयाज खान, दीपक भाटिया हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई और राजस्थान में की जाएगी। इस फिल्म में बड़े पैमाने पर स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाने वाला है। बताया जा रहा है कि भोजपुरी के बाद इस फिल्म को दो और भाषाओं में बनाया जा सकता है।
Published on:
30 Dec 2017 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
