9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शंकर यादव ने हवालात में पीएम मोदी और अमित शाह को कहे अपशब्द, लगाए अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे

हवालात में तेज आवाज में पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे जाने के बाद थाने में हड़कम्प मच गया।
less than 1 minute read
Google source verification
Samajwadi Party

प्रतीकात्मक फोटो

वाराणसी. यूपी के वाराणसी में हवालात में बंद एक युवक द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहने और अखिलेश यादव व डिम्पल यादव जिंदाबाद के नारे लगाने का मामला सामने आया है। तेज आवाज में अचानक ही आरोपी द्वारा पीएम और गृहमंत्री पर टिप्पणी करने से पूरे थाने में हड़कम्प मच गया। पुलिसकर्मिशें ने उसे किसी तरह से काबू में किया। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट भेजा गया।

मामला वाराणसी के चौबेपुर थाने का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्षेत्र के डुबकियां गांव निवासी पूर्व प्रधान छेदी यादव के बेटे शंकर यादव ने किसी बात को लेकर अपने पिता की ही जमकर पिटायी कर दी। पिता की पिटायी के बाद आरोपी शंकर यादव गांव के वर्तमान प्रधान चंद्रभान यादव के घर पहुंचा और वहां दरवाजे पर सो रहे लोगों की भी पिटायी करने लगा।

प्रधान ने तत्काल पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे धर दबोचा और थाने ले जाकर हवालात में डाल दिया। एक आरोपी जब दोपहर के समय हवालात का दरवाजा खोलकर उसे न्यायालय ले भेजने के लिये आया तो आरोप है कि उसी समय आरोपी शंकर यादव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा। वह अखिलेश यादव और डिम्पल यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाने लगा। पुलिस ने किसी तरह उसे खामोश कराने के बाद उसके परिजनों को बुलवाया। परिवार वालों के साथ उसे चिरईगांव पीएचसी ले जाया गया, जिसके बाद शाम को वह पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट भेज दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग