बीजेपी के लिए तगड़ा झटका होगा सुभासपा का साथ छोडऩा
यूपी चुनाव 2017 में बीजपी व सुभासपा ने गठबंधन किया हुआ है। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद से सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। यूपी सरकार के गठन के कुछ माह बाद से ही सुभासपा व बीजेपी के रिश्तों में खटास पैदा हो गयी है। ओमप्रकाश राजभर लगातार बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं। कभी भ्रष्टाचार, कभी सीएम का जाति कार्ड तो कभी शराबबंदी को लेकर मुद्दा बनाया हुआ है। ऐसे में कायस लगने लगे हैं कि लोकसभा चुनाव 2019 में सुभासपा को गठबंधन के तहत संसदीय सीट नहीं मिलती है तो ओमप्रकाश राजभर बीजेपी से गठबंधन तोड़ सकते हैं यदि ऐसा होता है तो बीजेपी की राह कठिन हो जायेगी। यूपी में राजभरो के सबसे बड़े नेता ओमप्रकाश राजभर माने जाते हैं। बीजेपी से अति पिछड़े तेजी से दूर होते जा रहे हैं जिसका उदाहरण कैराना, फूलपुर व गोरखपुर उपचुनाव में भगवा दल को मिली हार को माना जा रहा है। यदि ओमप्रकाश राजभर भी बीजेपी से दूर हो जाते हैं तो महागठबंधन की राह आसान हो जायेगी।
यह भी पढ़े:-मुलायम सिंह यादव के ऐलान से आजमगढ़ को लगा तगड़ा झटका, अब इस बाहुबली को मिल सकता है फायदा