5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OP Rajbhar : ओपी राजभर के बेटे को शादी की CM योगी ने दी बधाई, संदेश लेकर घर पहुंचे मुख्यमंत्री के सलाहकार

OP Rajbhar : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सन्देश वाहक के रूप में पहुंचे अवनीश अवस्थी ने बधाई सन्देश ओमप्रकाश राजभर को दिया। वहीं इसके पहले भाजपा और सपा के दिग्गज नेता भी ओमप्रकाश राजभर के घर पहुंचे।

less than 1 minute read
Google source verification
OP Rajbhar

OP Rajbhar

OP Rajbhar : पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक जहूराबाद ओमप्रकाश राजभर के छोटे बेटे अरुण राजभर की आज रिसेप्शन पार्टी है। इस पार्टी में प्रदेश के दिग्गज नेता वाराणसी पहुंचे हैं। शादी के पहले जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमप्रकश राजभर और उनकी पत्नी को बधाई सन्देश भेज बेटे की शादी के लिए शुभकमना दी थी। वहीं मंगलवार को रिसेप्शन में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी पूर्व मंत्री के घर मुख्यमंत्री का बधाई सन्देश लेकर पहुंचे और ओमप्रकाश राजभर को बधाई सन्देश देने के बाद बेटे की शादी के लिए शुभकामना दी।

निमंत्रण के लिए दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सलाहकार अवनीश अवस्थी के हाथों अपना बधाई और शुभकामना सन्देश भेजा। इस सन्देश में मुख्यमंत्री ने लिखा है कि 'प्रिय ओमप्रकाश जी, चिरंजीव अरुण और आयुष्मति निकिता के शुभ विवाह के अवसर पर आप का निमंत्रण प्राप्त हुआ। इसके लिए हार्दिक धन्यवाद।'

नव दंपति को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में आगे लिखा कि 'नवदंपति का दाम्पत्य जीवन सुयशस्वी, दीर्घ एवं परम मंगलमय हो, यही कामना है। चिरंजीव अरुण एवं आयुष्मति निकिता को इस अवसर पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं तथा आप सबको बहुत-बहुत बधाई।'

ओमप्रकाश राजभर ने जताया आभार

इसपर ओमप्रकाश राजभर ने आभार जताया और उनके सन्देश को प्राप्त कर हर्ष जाहिर किया। वहीं दूल्हे अरुण राजभर ने कहा कि यह हमारे लिए आशीर्वाद है और उनका आशीर्वाद हम तक पहुंचा यह बहुत बड़ी बात है।