
International Yoga Day
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में शुक्रवार को इंटरनेशनल योगा डे की धूम रही। अधिकारी से लेकर कर्मचारियों तक ने योगाभ्यास किया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सबसे बड़ा आयोजन हुआ था जहां पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शिक्षक व छात्रों ने भी आसन लगाये।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय दौरा 22 से, लापरवाह अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
योग का फायदा लोगों को समझ में आने लगा है इसलिए योग के प्रति तेजी से लोगों को झुकाव होता जा रहा है। बनारस में शुक्रवार की सुबह इंटरनेशनल योग डे पर वृहत स्तर के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से लेकर सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, डीरेका से लेकर सेंट्रल जेल में योग किया गया। योगाचार्यों ने लोगों को बताया कि किस तरह से योग करके निरोग रहा जा सकता है। व्यस्त दिनचर्या में योग करने से मानसिक शांति मिलने के साथ शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है।
एडीजी, आईजी व एसएसपी ने एक साथ किया योग
बनारस में योग करने में कोई पीछे नहीं रहा। कमिश्रर व डीएम के साथ ही एडीजी, आईजी व एसएसपी ने भी योग करके इसके लाभ बताये हैं। योगाचार्यों ने बताया कि प्रतिदिन ३० घंटा योग करके हम विभिन्न बिमारियों से बचे रहेंगे। आधुनिक जीवनशैली ने सबसे खराब प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर डाला है। शारीरिक श्रम नहीं होने से असमय ही विभिन्न बीमारियों से लोग पीडि़त हो रहे हैं। ऐसे में हम लोग अपने जीवनशैली में योग को शामिल करके निरोग रह सकते हैं। योग करने से पहले किसी विशेषज्ञ से आसन की जानकारी ले लेनी चाहिए। इसके बाद ही योगाभ्यास करने से अधिक लाभ मिलता है। योग का ताकत को आज सारी दुनिया पहचान चुकी है इसलिए हम लोगों को अधिक से अधिक योग का लाभ लेना चाहिए।
यह भी पढ़े:-रोहनिया में डबल मर्डर से सनसनी, हिस्ट्रीशीटर व महिला की गोली मार कर हत्या
Published on:
21 Jun 2019 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
