scriptवाराणसी में आज से जुटेंगे भोजपुरी एक्टर और कलाकार, होगा भव्य पिंडरा महोत्सव का आगाज | Pindra Mahotsav begins in Varanasi Bhojpuri actors and singers will create a blast | Patrika News
वाराणसी

वाराणसी में आज से जुटेंगे भोजपुरी एक्टर और कलाकार, होगा भव्य पिंडरा महोत्सव का आगाज

वाराणसी की पिंडरा विधानसभा में अब से कुछ देर बाद पिंडरा महोत्सव का आगाज होगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव में स्थानीय और भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे जिसमें मनोज तिवारी मृदुल और दिनेश लाल यादव निरहुआ प्रमुख हैं।

वाराणसीDec 24, 2023 / 12:00 pm

SAIYED FAIZ

Varanasi Pindra Mahotsav

वाराणसी में आज से जुटेंगे भोजपुरी एक्टर और कलाकार, होगा भव्य पिंडरा महोत्सव का आगाज

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा रविवार से 26 दिसंबर तक वाराणसी की पिंडरा विधनसभा में पिंडरा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव का उद्घाटन अब से कुछ देर बाद चंदौली के भाजपा सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय करेंगे। पिण्डरा अपनी समृद्ध कृषि, देशभक्ति और राष्ट्र के लिये सर्वस्व बलिदान, लोक गायन एवं लोक संस्कृति में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में इस महोत्सव का आयोजन किया गया हिअ ताकि जनता इससे रूबरू हो सके। जिसमें जनपद के साथ-साथ अन्य प्रदेशों के कलाकारों द्वारा नृत्य, वादन एवं गायन की विधाओं में प्रस्तुति दी जायेगी।
ये देंगे प्रस्तुति, इनका होगा सम्मान

इस संबंध में विधायक पिंडरा अवधेश सिंह ने बताया कि 24 दिसंबर से लेकर 26 दिसंबर तक पिंडरा महोत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग करवा रहा है। इसमें पहले दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीदों के परिजनों का सम्मान व 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर खेल-कूद प्रतियोगिता अंतर्गत मैराथन दौड़ (पुरूष व महिला) एवं 26 दिसंबर को प्रगतिशील किसानों, बुद्धजीवियों, वैज्ञानिकों प्रसिद्ध खिलाड़ियों मेधावी विद्यार्थियों, कलाकारों का सम्मानित किया जायेगा।
फरूवाही लोकनृत्य और बिरहा बांधेगा समा

विधायक अवधेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ 24 दिसम्बर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मोहन राठौर, मनोहर सिंह, अलका सिंह, अराधना सिंह, रविन्द्र ज्योति, विपुल चौबे एवं नीरज सिंह द्वारा गायन प्रस्तुत किया जायेगा। माता प्रसाद वर्मा एवं दल फरूवाही लोकनृत्य, अयोध्या एवं दीपक सिंह बिरहा का आयोजन किया गया है।
दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और आजमगढ़ के सांसद बिखेरेंगे जलवा

कार्यक्रम का दूसरे दिन 25 दिसंबर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनोज तिवारी सांसद उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिनेश लाल यादव निरहुआ सांसद आजमगढ़, गोपाल राय, अनुभा, सुमन अग्रहरि, सतीश पाण्डेय एवं अरविन्द सिंह द्वारा गायन प्रस्तुत किया जायेगा। अंजली उर्वशी लोकनृत्य, फौजदार सिंह आल्हा गायन का प्रस्तुति दी जायेगी।
भरत शर्मा व्यास देंगे अंतिम प्रस्तुति

कार्यक्रम का तीसरे दिन 26 दिसंबर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों में भरत शर्मा व्यास, मदन राय, राजन तिवारी, स्वराज सिंह, अमलेश शुक्ला एवं अस्था शुक्ला, स्नेहा अवस्थी, राहुल रोहित मिश्रा द्वारा गायन प्रस्तुत किया जायेगा। आशीष टण्डन एवं दल म्यूजिकल, सौरभ-गौरव मिश्रा कथक नृत्य एवं अशोक पाण्डेय वाद्यवृंद की प्रस्तुति दी जायेगी
https://youtu.be/M3RcFK4YVaM

Hindi News/ Varanasi / वाराणसी में आज से जुटेंगे भोजपुरी एक्टर और कलाकार, होगा भव्य पिंडरा महोत्सव का आगाज

ट्रेंडिंग वीडियो