7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING: बनारस में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोली मारकर पति-पत्नी की हत्या , मचा हड़कंप

घटनास्थल पर पहुंची कई थानों की फोर्स, सम्पत्ति विवाद में डबल मर्डर की आशंका
less than 1 minute read
Google source verification
Double murder

Double murder

वाराणसी. चेतगंज थाना क्षेत्र के कालीमहल क्षेत्र में हौसला बुलंद बदमाशों दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोली मारकर पति -पत्नी की हत्या कर दी। जिससे इलाके में दहशत व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस इस दोहरे हत्याकांड को लेकर सम्पत्ति विवाद की आशंका जता रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और इस दोहरे हत्‍याकांड की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


दरअसल, एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि कृष्णकुमार उपाध्याय और राजेंद्र उपाध्याय दोनों सगे भाई थे । इनके बीच सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। ये दोनों कालीमहल में अपने पैतृक मकान में रहते थे। साथ है पिशाच मोचन कुंड पर पैतृक पुरोहित की गद्दी को लेकर भी दोनों में विवाद चल रहा था। पड़ोसियों और परिजनों से हत्‍या की वजहों की पड़ताल के बीच पुलिस आसपास सीसीटीवी फुटेज की भी तलाश में जुट गई है ताकि अपराधियों की शिनाख्‍त की जा सके। प्रारंभिक जांच में पुलिस की ओर से पारिवारिक रंजिश की बातें सामने आई हैं। वहीं मौके पर फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्‍टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कई बिंदुओं को लेकर जांच जारी है और जल्‍द ही इस दोहरे हत्‍याकांड का खुलासा होगा।


पत्नी को घर में घुसकर मारी गोली
बताया जा रहा कि जिस वक्त कृष्णकांत की पत्नी घर में बर्तन मांज रही थी। उसी समय बदमाश गए और कृष्णकांत और उनकी पत्नी को गोली मार दी और धीरे से वहां निकल गए। गोली की आवाज सुनते ही आस-पड़ोस में हड़कंप मच गया।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग