2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी ने काशी से विपक्ष पर बोला जोर का हमला, जानें क्या कहा…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को काशी को दी 2100 करोड की सौगात। इस मौके पर विपक्ष को निशाने पर लिया। कहा कि काशी व यूपी के विकास में डबल इंजन की डबल शक्ति की बात सेक कुछ लोगों को कष्ट हो जाता है। दरअसल ये वो लोग हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश को सिर्फ जाति, मजहब और पंथ के चश्मे से देखा है।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 23 Dec 2021, 7:28 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र को 2100 करोड़ की लागत वाली 30 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर बड़ी सौगात दी। उन्होंने करखियाव में 475 करोड़ लागत से बनने वाले बनास डेयरी संकुल की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर वाराणसी की जनता से मुखातिब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन इतिहास में विशेष है, क्योंकि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती है। उनकी याद में देश किसान दिवस मना रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि हमारे यहां गाय की बात हो, गोधन की बात हो तो कुछ लोगों ऐसा व्यवहार करते हैं मानों कोई गुनाह कर दिया है। गाय, कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है। हमारे लिए गाय माता है। पूज्यनीय है। गाय-भैंस का मजाक उड़ाने वाले लोग ये भूल जाते हैं कि देश के 8 करोड़ परिवारों की आजीविका ऐसे ही पशुधन से चलती है। इन्हीं परिवारों की मेहनत से भारत हर साल लगभग साढ़े आठ लाख करोड़ रुपये का दूध उत्पादन करता है। ये राशि गेहूं और चावल के उत्पादन से कहीं ज्यादा है। उन्होंने कहा कि भारत में डेयरी सेक्टर को मजबूत करना हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में एक हैं। इसी कड़ी में आज यहां बनास काशी संकुल का शिलान्यास किया गया।

उन्होंने कहा कि 6-7 वर्ष पहले की तुलना में देश में दूध उत्पादन लगभग 45 फीसदी बढ़ा है। आज भारत दुनिया का लगभग 22 फीसदी दूध उत्पादन करता है। यूपी आज देश का सबसे अधिक दूध उत्पादक राज्य तो है ही, डेयरी सेक्टर के विस्तार में भी बहुत आगे है। प्रधानमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की हमारी सरकार पूरी ईमानदारी और शक्ति से किसानों और पशुपालकों का साथ दे रही है। आज यहां जो बनास काशी संकुल का शिलान्यास किया गया है, वो भी इसी भागीदारी का प्रमाण है। आधुनिक डेयरी प्लांट तैयार होने के बाद कई जिलों के हजारों-लाखों किसानों को इससे लाभ होगा। आसपास के गांवों में दूध समितियां बनेंगी। दूध के खराब होने की चिंता से मुक्ति मिलेगी। यहां अच्छी नस्ल के पशुओं के लिए किसानों को मदद भी मिलेगी। किसानों को बढ़िया क्वालिटी का आहार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज देश की बहुत बड़ी जरूरत, डेयरी सेक्टर से जुड़े पशुओं से जो अपशिष्ट निकलता है, उसके सही इस्तेमाल का भी है।

उन्होंने कहा कि रामनगर के दूध प्लांट के पास बायोगैस से बिजली बनाने वाले प्लांट का निर्माण ऐसा ही एक बहुत बड़ा प्रयास है। एक समय था जब भारत में प्राकृतिक खेती होती थी, जो खेत से मिल रहा है, खेती में जुड़े पशुओं से मिल रहा है, वही तत्व खेती को बढ़ाने के काम आते थे, लेकिन समय के साथ प्राकृतिक खेती का दायरा सिमटता गया। धरती मां के कायाकल्प के लिए, हमारी मिट्टी की सुरक्षा के लिए आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए हमें एक बार फिर प्राकृतिक खेती की तरफ मुड़ना ही होगा।

ये भी पढें- पीएम मोदी के लिए वाराणसी के कलाकारों का बेहद आकर्षक गिफ्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं जब काशी व यूपी के विकास में डबल इंजन की डबल शक्ति की बात करता हूं तो कुछ लोगों को ज्यादा ही कष्ट हो जाता है। ये वो लोग हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश को सिर्फ जाति, मजहब, पंथ के चश्मे से ही देखा। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भाषा भी उनके सिलेबस, उनकी डिक्शनरी से बाहर है। उनके सिलेबस में उनकी डिक्शनरी में, उनकी सोच में है-माफियावाद, परिवारवाद। उनके सिलेबस में है- घरों-जमीनों पर अवैध कब्जा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 23 लाख से अधिक लोगों की घरौनी बन गई है, आज 20 लाख परिवारों को उनके घरों का दस्तावेज घरौनी दिया गया है। इससे गरीब, दलित, वंचित, पिछड़ों को अवैध कब्जों से मुक्ति मिलेगी। जो परंपरा अवैध कब्जे की पनपी है, उस पर भी घरौनी से लगाम लगेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हम यूपी में विरासत को भी बढ़ा रहे हैं, यूपी का विकास भी कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ अपना स्वार्थ सोचने वालों को यूपी का विकास पसंद नहीं आ रहा है। हालात तो ये हैं कि इन लोगों को पूर्वांचल के विकास से, बाबा विश्वनाथ धाम से भी आपत्ति होने लगी है। उत्तर प्रदेश को दशकों पीछे धकेलने वाले इन लोगों की नाराजगी अभी और बढ़ेगी।

ये भी पढें- PM मोदी पहुंचे बनारस, अपने संसदीय क्षेत्र को देंगे 2100 करोड़ की सौगात

इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों, प्रगतिशील किसानो, ग्रामीण आजीविका मिशन व मनरेगा आदि के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर प्राप्त हो रहे सरकारी योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव के संबंध में विस्तार से वार्ता की।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश