वाराणसी संसदीय क्षेत्र में शामिल शहर उत्तरी, दक्षिणी, कैंन्टोमेंट, रोहनियां और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में 2012 के विधानसभा चुनाव में विजयी उम्मीदवारों को मिले वोट और दो साल बाद ही लोकसभा चुनाव 2014 में उसी क्षेत्र में नरेंद्र मोदी को मिले मतों के अंतर को देखकर बड़ी चुनौती का अंदाज लगाया जा सकता है। शहर उत्तरी विधानसभा की बात करें तो यहां से भाजपा के रविंद्र जायसवाल ने 47,980 वोट पाकर बसपा के सुजीत मौर्य को हराया था। सुजीत को 45,644 वोट मिले थे। इसी विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी ने 1,19,852 वोट पाकर रेकॉर्ड बनाया था। अब विधानसभा चुनाव 2017 में शहर उत्तरी में पीएम की लोकप्रियता पर वोटों की आंच न आने देने की बड़ी जिम्मेदारी वर्तमान बीजेपी विधायक रविंद्र के लिए ही नहीं, पूरी पार्टी के लिए चुनौती है।