2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, कई सपा नेता नजरबंद, ऊंची इमारतों और मकानों की छतों पर स्नाइपर तैनात

PM Modi Varanasi visit today many SP leaders under house arrest- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के आगमन से पहले कार्यक्रम में खलल डालने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कई समाजवादी पार्टी के नेताओं को नजरबंद किया है। आज यानी 15 जुलाई को पीएम मोदी काशी दौरे पर रहेंगे। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कई सपा नेताओं पर रडार डाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 15 Jul 2021, 9:39 AM IST

PM Modi Varanasi visit today many SP leaders under house arrest

PM Modi Varanasi visit today many SP leaders under house arrest

वाराणसी. PM Modi Varanasi visit today many SP leaders under house arrest. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के आगमन से पहले कार्यक्रम में खलल डालने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कई समाजवादी पार्टी के नेताओं को नजरबंद किया है। आज यानी 15 जुलाई को पीएम मोदी काशी दौरे पर रहेंगे। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कई सपा नेताओं पर रडार डाला है। खुफिया रिपोर्ट पर पुलिस ने ऐसे सपा नेताओं को चिह्नित करते हुए बुधवार रात में पहुंचकर कड़ी हिदायत दी। कुछ को नजरबंद भी किया गया। लंका और भेलूपुर थाना अंतर्गत 80 से अधिक अवांछनीय तत्वों को पुलिस ने चिन्हित करते हुए परिजनों से संपर्क साधा। बीएचयू में भगत सिंह छात्रा मोर्चा की ओर से हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद से पुलिस और भी सतर्क हो गई है। लंका थाना अंतर्गत बीएचयू स्थित आईआईटी मैदान में प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल को देखते हुए पुलिस विशेष एहतियात बरत रही है।

ऊंची इमारतों और मकानों की छतों पर चार से पांच स्नाइपर तैनात

पीएम मोदी आईआईटी बीएचयू के खेल मैदान में आयोजित होगी। आईआईटी जिमखाना के सामने दो गेट से आमजन और मीडिया और कार्यकर्ताओं को प्रवेश दिया जाएगा। कृषि फार्म परिसर के पास वाले गेट से प्रधानमंत्री और अन्य वीवीआईपी आईआईटी खेल मैदान में दाखिल होंगे। दोपहर में एसपीजी अधिकारियों और पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने मौजूद फोर्स की ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद रहेंगे। मंच के सामने डी ब्लॉक में कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स मौजूद होगी। जनसभा के प्रत्येक गैलरी में सादे वेश में भी तेज तर्रार पुलिस अफसरों और जवानों को मुस्तैद किया गया है। सुरक्षा इतनी चौक चौबंद बनाई गई है कि संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी से सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर तक सड़क मार्ग से गुजरने के दौरान ऊंची इमारतों और मकानों की छतों पर चार से पांच स्नाइपर तैनात किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: 5 घंटे के दौरे में पीएम मोदी वाराणसी को देंगे पांच बड़ी सौगात, 1583 करोड़ की योजनाओं का तोहफा काशी को देंगे

छात्रों ने जताया विरोध

बीएचयू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 जुलाई को होने वाली सभा का छात्रों ने विरोध जताया। भगत सिंह छात्र मोर्चा के बैनर तले केंद्रीय कार्यालय पर धरने पर बैठे छात्रों का कहना था कि कोरोना संक्रमण का हवाला देकर विश्वविद्यालय प्रशासन कक्षाओं को चलवाने की तो अनुमति नहीं दे रहा है लेकिन ऐसे समय में सभा करने की अनुमति देना गलत है। छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह और चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी को छात्रों ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन दिया, जिस पर उन्होंने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। बीएचयू केंद्रीय कार्यालय पर कुलपति से मिलने पहुंचे छात्रों की कुलपति से मुलाकात नहीं हुई तो वही धरने पर बैठे गए। छात्रों ने कहा कि पिछले कई दिनों से कोरोना प्रोटोकॉल के साथ ऑफलाइन कक्षाएं कराई जाने की मांग की जा रही है लेकिन इस पर कोई उचित फैसला नहीं हो रहा। विवि भी नहीं खोले जा रहे। उधर, बीएचयू और जिला प्रशासन द्वारा कोरोना काल में नियमों की अनदेखी कर परिसर के अंदर राजनीतिक रैली करवाया जा रहा है। 6000 की संख्या में लोगों के एकत्र होने पर कोरोना नियमों का उल्लंघन माना गया है। ऐसे में छात्रों ने रैली को तुरंत रद्द करवाने और विश्वविद्यालय के कक्षाओं और हास्टल को पूरी क्षमता के साथ खोले जाने की मांग की है। पीएम आगमन से पहले बीएचयू के मुख्य द्वार को भी बंद किया जा सकता है। सिर्फ एंबुलेंस के प्रवेश के लिए द्वार खुले रहेंगे।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के दौरे से पहले वाराणसी को मिला तोहफा, मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर हो गया 'बनारस'

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश