7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मत बताइए इनकम टैक्स ऑफिसर नहीं आएगा’.. जब पीएम मोदी ने दिव्यांग से कमाई पूछकर ली चुटकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांग लाभार्थी से पूछा कि महीने भर में कितनी कमाई हो जाती है। इस पर लाभार्थी ने कहा कि इसकी गिनती नहीं किया है। इसके बाद पीएम मोदी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "ठीक आप अपनी इनकम मत बताइए, कोई इनकम टैक्स वाला नहीं आएगा।

2 min read
Google source verification
pm narendra modi intracted with entrepreneur says income tax wala nahi aayega bhai

पीएम मोदी ने दिव्यांग लाभार्थी से हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि कमाई बता दीजिए, इनकम टैक्स वाला नहीं आएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने काशीवासियों को कई योजनाओं का
कई सौगात दिया। इस दौरान उन्होंने काशी तमिल संगमम स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। सप्ताह में एक दिन चलने वाली काशी- कन्याकुमारी एक्सप्रेस को रवाना किया।

इसके साथ ही प्राचीन तमिल ग्रंथों के ब्रेल लिपि में अनुवाद का भी विमोचन किया। इस दौरान पहली बार वाराणसी में AI टेक्निक से तीन मिनट के लिए तमिलनाडु से आए छात्रों के दाल के सम्बोधित किया।

पीएम मोदी ने दिव्यांग लाभार्थी से की बातचीत
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने दिव्यांग लाभार्थी के साथ बातचीत की। इस दौरान पीएम ने एक दिव्यांग लाभार्थी से पूछा कि आपके कितनी पढ़ाई होती है, जिसके जवाब में उस दिव्यांग ने कहा, "अभी एम कॉम की पढ़ाई पूरी की है और सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा हूं। इसके बाद पीएम ने पूछा कि किस-किसा योजना का लाभ आपको मिला है। इसके जवाब में दिव्यांग ने कहा, "पेंशन मिला है, दुकान संचालन के लिए अभी आवेदन दिया है।"

पीएम ने लाभार्थी से पूछा कितना कमाते हो?
दिव्यांग लाभार्थी ने कहा कि वह सीएससी सेंटर चालाता है, जिसके बाद पीएम ने उनसे पूछा कि कितने लोग सीएससी सेंटर आते हैं। इसके जवाब में दिव्यांग लाभार्थी ने कहा कि गिनती तो नहीं करते, लेकिन इतने लोग आ जाते हैं जीवन यापन हो जाता है। इसके बाद पीएम मोदी ने उस लाभार्थी से पूछा कि महीने भर में कितनी कमाई हो जाती है।

इस पर लाभार्थी ने कहा कि इसकी गिनती नहीं किया है। इसके बाद पीएम मोदी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "ठीक आप अपनी इनकम मत बताइए, कोई इनकम टैक्स वाला नहीं आएगा। आपको लगता होगा कि इनकम टैक्स भेजेगा मोदी।" इसके बाद पीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इनकम टैक्स भरना पड़ेगा जो कमाते होंगे। इसके बाद वहां मौजूद लोग हंसने लगे।

यह भी पढ़ें: पीजीआई हॉस्पिटल के OT कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, मची अफरा- तफरा