
Padmashri Manu Sharma
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के नवरत्न व पद्मश्री मनु शर्मा का बुधवार को निधन हो गया। आपके निधन की जानकारी मिलते ही साहित्य जगत स्तब्ध रह गया। साहित्य की हर विधा में लेखनी के पारगंत मनु शर्मा के चले जाने से साहित्य जगत को अपूर्णिय क्षति पहुंची है, जिसकी पूर्ति करना संभव नहीं होगा।
यह भी पढ़े:-बीजेपी में टिकट वितरण के बाद शुरू हो गया विद्रोह, चुनाव में हो सकता है पार्टी को नुकसान
हनुमान प्रसाद शर्मा (मनु शर्मा ) का जन्म १९२८ को शरद पूर्णिमा के दिन फैजाबाद के अकबरपूर में हुआ था। पद्मश्री मनु शर्मा की सारी शिक्षा काशी में ही हुई थी। मनु शर्मा को माता सरस्तवी का आशीर्वाद था जो उनकी लेखनी में देखने को मिलता है। तीन प्रश्न, राणा सांगा, छत्रपति, एकलिंग का दीवान, मरीचिका, विवशता, लक्ष्मणरेखा, गांधी लौटे, सामाजिक उपन्यास तथा द्रौपदी की आत्मकथा, द्रोण की आत्मकथा, कर्ण की आत्मकथा और अभिशप्त कथा ऐसे पौराणिक उपन्यास है जो बताते थे कि मनु शर्मा ने लेखनी की हर विधा में अपना डंका बजाया था। इसके अतिरिक्त पोस्टर उखड़ गया, मंशी नवनीतलाल, महात्मा, दीक्षा कहानी संग्रह, खंूटी पर टंगा वसंत कवित संग्रह आज भी बहुत लोकप्रिय है। निबंध संग्रह उस पार का सूरज आज भी नये लेखकों के लिए प्रेरणस्रोत है।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस ने आरएसएस के बड़े नेता को बना दिया प्रत्याशी, बीजेपी के उड़े होश
मनु शर्मा को कई पुरस्कारों से किया गया था सम्मानित
साहित्यकार पद्मश्री मनु शर्मा को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। गोरखपुर विश्वविद्यालय से डी लिट की मानद उपाधि दी गयी थी। इसके अतिरिक्त प्रदेश ङ्क्षहदी संस्थान का सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार, यूपी का सर्वोच्च यश भारती सम्मान, मध्य प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार मैथलीशरण गुप्त सम्मान भी मिल चुका है। वर्ष २०१५ में मनु शर्मा को पद्मश्री से अलंकृत किया गया था।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी को बड़ा झटका, सहयोगी दल के प्रत्याशी ने कर दिया नामांकन
पीएम नरेन्द्र मोदी के नवरत्नों में शामिल थे मनु शर्मा
पीएम नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र बनारस आये थे तो पद्मश्री मनु शर्मा को स्वच्छता अभियान का नवरत्न बनाया था। मनु शर्मा काफी समय से अस्वथ्य चल रहे थे। कबीरचौरा स्थिति निवास स्थान उन्हें बेहद प्रिय था। मनु शर्मा का अंतिम संस्कार ९ नवम्बर को किया जायेगा। पद्मश्री मनु शर्मा के अंतिम संस्कार में देश के प्रसिद्ध लोगों के शामिल होने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-
Published on:
08 Nov 2017 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
