सूत्रों के अनुसार बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाने के बाद डीरेका में जिला प्रशासन प्रधानमंत्री को काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण, वाराणसी में बीते चार साल में हुए अब तक के बदलाव, प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों और शहर में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में प्रेजेंटेशन देंगे। फिर डीरेका के सिनेमाहॉल में मोदी बच्चों के साथ ‘चलो जीते हैं’ फिल्म देखेंगे। देर रात प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे। उसके बाद डीरेका में रात्रि विश्राम करेंगे।