आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई है। गुरुवार को आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गाजीपुर, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही समेत आधा दर्जन गांवों में दबिश दी, लोकिन आरोपितों का कोई शुराग नहीं लगा। अब पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके परिजनों से पूंछताछ कर रही है। वहीं दूसरी सीपीडब्ल्यू की ओर से रंगदारी मांगने के मामले में जिला जेल में निरुद्ध आशुतोष सिंह को पुलिस रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है हाईकोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद आशुतोष को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद यह बवाल हुआ था। और बवाल के बाद बीएचयू चीफ प्रॉक्टर प्रो रोयना सिंह की तररीह के बाद 15 छात्रों को नामजद व सैकड़ो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। नामजद छात्रों में एमसीए के गौरव सिंह, एमए के आशुतोष त्रिपाठी, शिवम द्वेदी, प्रवीण राय योगी, बीए के शुभम तेवरिया, बिंट्टू सिंह, अभिजीत मिश्रा, रुद्रप्रताप सिंह, गौरव कुमार, पूर्व छात्र सौरभ राय, हिमांशु प्रभाकर प्रतीक आदि शामिल है।