पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीओ कैंट राजकुमार यादव के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में कुल 19 लोगों को प्रतिबंधित चीनी मांझा बेचते हुए पकड़ा गया है। इसमे से शिवपुर से 10, कैंट से 5 व सारनाथ थाने से पकड़ाये चार लोग शामिल हैं। पुलिस ने 150 परेता व 140 अंटी प्रतिबंधित मांझा को भी बरामद किया है। इसी क्रम में सीओ सदर स्नेहा तिवारी के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में प्रतिबंधित मांझा बेचते हुए सात लोग पकड़े गये हैं, जिसमे रोहनिया के 5 व लोहता थाना क्षेत्र के 2 लोग शामिल है। सीओ कोतवाली अखिलेश सिंह के नेतृत्व में आदमपुर व रामनगर से एक-एक व्यक्ति को प्रतिबंधित मांझा बेचते हुए पकड़ा गया है जबकि पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित माझा को जब्त करके अवैध करोबारियों को तगड़ी चोट दी हैं। सीओ चेतगंज संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में सिगरा, जैतपुरा व चेतगंज से अवैध करोबारियों की धरपकड़ करने के साथ ही बोरे में रखा हुआ चीनी मांझा बरामद किया है। इसके अतिरिक्त अन्य थाना क्षेत्रों में भी अभियान चला कर पुलिस ने विधिक कार्रवाई की हैं।