16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा, करता था वायरिंग काम
Play video

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा, करता था वायरिंग काम

तीन शातिर बाल अपचारी गिरफ्तार, जानिए क्या है कहानी

Google source verification

वाराणसी. घरों में वायरिंग करने वाला लूट की घटना को भी अंजाम देता था। शनिवार को एसएसपी आरके भारद्वाज ने ऐसे ही दो बदमाशों को खुलासा किया है। एसएसपी ने बताया कि चोलापुर पुलिस ने दो बदमाशों को पकडऩे में सफलता पायी है जो लूट की घटना को अंजाम देते थे।
यह भी पढ़े:-११ माह की बच्ची से रेप का प्रयास, पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

एसएसपी के अनुसार चोलापुर पुलिस मुर्दहा में चेकिंग कर रही थी इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक से तीन बदमाश चंदापुर की तरफ से नहर के किनारे किसी लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत ही मौके पर जाकर आयर नहर पुलिया के पास नाकेबंदी कर ली। इसी बीच वहां पर एक बाइक से तीन युवक आने लगे। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पायी। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस को बदमाशों के पास से लूटा गया सैमसंग का मोबाइल, दो तमंचा व चार कारतूस, एक बाइक मिली है। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उनका नाम दिनेश कुमार पटेल, निवासी कैंट थाना क्षेत्र के गोइठहां व दूसरे का नाम विवेक पटेल निवासी गाइठहां है। पुलिस के अनुसार दिनेश कुमार पटेल शातिर अपराधी है उसके उपर कुल ९ मुकदमे दर्ज है। बदमाशों ने कई वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार किया है। दिनेश कुमार पटेल पर गैंगस्टर भी लग चुका है। एसएसपी ने कहा कि दिनेश बीए द्वितीय वर्ष तक पढ़ा हुआ है और वायरिंग का काम भी करता है। दिनेश का साथी विवेक पटेल भी वायरिंग का काम करता है इसी दौरान वह दिनेश के सम्पर्क में आया और अपराध करने लगा। एसएसपी ने कहा कि पकड़े गये बदमाशों पर भी गैंगस्टर लगेगा। बदमाशों का तीसरा साथी विकास राजभर सारनाथ थानाक्षेत्र का निवासी है, जो जल्द पकड़ा जायेगा।
यह भी पढ़े:-चेतगंज पुलिस ने किया हाथी दांत के दो तस्करों को गिरफ्तार 

तीन शातिर बाल अपचारी भी चढ़े पुलिस के हत्थे
क्राइम ब्रांच व बडग़ांव पुलिस ने मिल कर तीन ऐसे नाबालिग अपराधियों को पकड़ा है जो लोगों के मोबाइल, लैपटाप आदि उड़ा देते थे। क्राइम ब्रोच प्रभारी ओम नरायन सिंह को सूचना मिली कि बड़ागांव थानाक्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुई चोरी की कई घटना में किशारों का एक गैंग सक्रिय है। इस गैंग के तीन लोग हरहुआ, काजीसराय से चोर का माल लेकर वाराणसी शहर जाने वाले हैं। मौके पर क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीम सादे वर्दी में पहुंच गयी। इसी बीच टीम ने देखा कि तीन नाबालिग एक झोले में कुछ सामान लेकर जा रहे हैं। टीम ने तीनों को पकड़ लिया और तलाशी ली तो नगद पैसों के अलावा चोरी का अन्य सामान बरामद हुआ है। तीनों ने बताया कि अपनी महंगे शौक को पूरा करने के लिए वह चोरी व टप्पेबाजी करते हैं।
यह भी पढ़े:-उधार के ऑक्सीजन पर चलती है मरीजों की सांस